Post Views 51
May 2, 2026
उदयपुर के सरकारी गर्ल्स सी. सेकेंडरी स्कूल भूपालपुरा में फिजिकल टीचर और प्रिंसिपल के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।
प्रिंसिपल इंदू जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि फिजिकल टीचर स्कूल की फर्स्ट फ्लोर से कूदने का प्रयास कर रही थीं, जिसे समय रहते रोका गया। प्रिंसिपल ने बताया कि इस घटना से बच्चे और स्टाफ सहम गए। उन्होंने कहा कि टीचर ने चपरासी को कहा था, “मैडम को बोल देना, मैं सुसाइड कर रही हूं।” हालाँकि, फिजिकल टीचर ने इसे सुसाइड का प्रयास नहीं बल्कि भावनात्मक पल बताया। उनका कहना है, “मैं इतनी कमजोर नहीं कि किसी नोटिस या बिल की वजह से ऐसा कदम उठाऊँ। मैं बस रोते हुए बालकनी में खड़ी हुई थी।”
मामला 22 अप्रैल का है, जब टीचर ने खेल प्रतियोगिता से जुड़े बिल को पास नहीं करने पर विरोध जताया था। लेकिन थाने में शिकायत के बाद यह मामला अब चर्चा में आ गया है.... प्रिंसिपल ने कहा कि टीचर ने बिल पास कराने के लिए दबाव बनाया और नाराज होकर छत पर चढ़ गई। गिर्वा सीबीईओ दुर्गेश मेनारिया ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम लगाई गई है और तीन से चार दिन में रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद ने स्कूल परिसर में सनसनी फैला दी है और मामला अब जांच के दायरे में है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved