For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127547775
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

उदयपुर न्यूज़: ICU में मौत के बाद बवाल: पत्नी की मौत पर पति ने सरिया उठाया, डॉक्टरों पर हमला करने दौड़ा

Post Views 121

April 23, 2026

पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले

अनिल वनवानी / उदयपुर | एमबी हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर सरिए से हमला करने की कोशिश की। घटना सोमवार रात करीब 12:30 बजे मेडिकल इमरजेंसी ICU में हुई। जिसका cctv वीडियो अब सामने आया है...  अजमेर निवासी 20 वर्षीय महिला, जो गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उसका पति फारुक आपा खो बैठा और गुस्से में सरिया उठाकर स्टाफ पर हमला करने दौड़ पड़ा। हालांकि, समय रहते उसे रोक लिया गया। सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। महिला, आफरीन बानो, 8 अप्रैल से वेंटिलेटर पर थी और उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने कई बार उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसे नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन देर रात अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़ित डॉक्टर ने इस मामले में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी नाराजगी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपेन्द्र सेवदा ने अस्पताल में 24 घंटे पुलिस गश्त और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved