For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127547774
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

उदयपुर न्यूज़: CMHO का औचक निरीक्षण, जनता क्लीनिक से डॉक्टर और स्टाफ नदारद

Post Views 71

April 23, 2026

बिना सूचना गायब डॉक्टरों पर एक्शन तय

उदयपुर में आम लोगों को मुफ्त इलाज देने के लिए चल रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानी जनता क्लीनिक की हकीकत उस वक्त सामने आई, जब स्वास्थ्य विभाग ने अचानक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य के नेतृत्व में टीमों ने शहर के कई क्लीनिकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह गंभीर लापरवाही सामने आई—कहीं क्लीनिक पर ताले लटके मिले, तो कहीं डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ बिना सूचना के गायब थे। कृषि मंडी स्थित क्लीनिक पर खुद सीएमएचओ पहुंचे, जहां वर्किंग ऑवर में भी क्लीनिक बंद मिला। वहीं डॉ. राकेश गुप्ता जब रामपुरा क्लीनिक पहुंचे, तो वहां भी ताला लगा हुआ था। सबसे ज्यादा खामियां पुराने आरटीओ और खेमपुरा क्षेत्र में पाई गईं। डॉ. विक्रम सिंह ने निरीक्षण में कई कर्मचारियों को ड्यूटी से नदारद पाया। खेमपुरा में तो सिर्फ एक कर्मचारी ही मौजूद था, बाकी स्टाफ गायब था। अन्य इलाकों में भी यही हाल रहा। पानेरियो की मादड़ी और MLSU क्लीनिक में भी डॉक्टर और स्टाफ अनुपस्थित मिले। हालांकि, सुंदरवास क्लीनिक में पूरा स्टाफ मौजूद मिला, जो राहत की बात रही। इस लापरवाही पर सीएमएचओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित प्लेसमेंट एजेंसियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। सरकार के निर्देश हैं कि ये क्लीनिक दोनों पारियों में संचालित हों, ताकि लोगों को पास में ही मुफ्त और बेहतर इलाज मिल सके। साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved