For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126354930
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कागज के टुकड़ों से 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, शातिर चोर ने रेकी कर मास्टर चाबी से बाइक को किया चालू लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना |  Ajmer Breaking News: इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। |  Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  | 

उदयपुर न्यूज़: कानोड़ CHC के डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में ANM की संदिग्ध मौत

Post Views 111

April 17, 2026

डॉक्टर शव सीढ़ियों पर रखकर फरार

उदयपुर | कानोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां एक ANM की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, ANM पिछले चार दिनों से डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में रह रही थी। देर रात उसने कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद डॉक्टर ने शव को फंदे से उतारकर क्वार्टर की सीढ़ियों पर रख दिया और परिजनों को सूचना देने के बाद मौके से फरार हो गया। इस व्यवहार ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, लेकिन डॉक्टर वहां मौजूद नहीं था। तुरंत नाकाबंदी की गई और रात करीब 1 बजे चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ क्षेत्र से उसे हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डॉक्टर और ANM के बीच प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की हाल ही में शादी होने के बाद ANM नाराज थी और उस पर शादी का दबाव बना रही थी।
मृतका के भाई ने डॉक्टर के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन का शोषण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। उसने यह भी बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved