Post Views 11
April 15, 2026
अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। मुख्य समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा द्वारा बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय और समानता के प्रणेता भी थे। उन्होंने रेल कर्मियों से उनके बताए मार्ग पर चलने और 'अंत्योदय' की भावना के साथ यात्री सेवा करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में मंडल स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजेता रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अजय कुमार निगम ने कार्यक्रम का संचालन किया l सहायक कार्मिक अधिकारी श्रीमती वंदना चौबे तथा एससी एसटी एसोसिएशन सहित विभिन्न रेल कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा साहब के जीवन व आदर्शो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved