For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125975667
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में जल संचय जन भागीदारी 2.0 में प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर से एक बड़ी खबर सामने आई जब पुरानी आरपीएससी के सामने एक बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। |  Ajmer Breaking News: 15 अप्रैल 2026 को राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष में अजमेर जिला पुलिस द्वारा जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सावित्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में 4.5 करोड़ से अधिक लागत के अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण, फाइब्रो स्कैन मशीन से मिलेगी लीवर के हजारों रोगियों को राहत |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर के बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज 

Post Views 11

April 15, 2026

19 अप्रैल 2026 को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जो की परशुराम मंदिर ब्रिज वाले बालाजी अजंता टॉकीज से शुरू होगी सायं 5:00 बजे यह रैली रवाना होगी,

राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज 

 राजस्थान ब्राह्मण महासभा के बैनर तले आज गणेश पूजन से शुरुआत की जिससे राजराजेश्वर मंदिर खाईलैंड से चलकर समस्त ब्राह्मण बंधु आगरा गेट स्थित गणेश जी के मंदिर जाकर गणेश पूजन कर भगवान को न्यौता दिया जिसमें अजमेर के समस्त ब्राह्मण घटक दल के बंधुवर शामिल थे।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री सुदामा जी ने आज सभी पत्रकारों को बताया की आने वाली 18 अप्रैल 2026 को सायं: 7:00 बजे समस्त ब्राह्मण घटक दल के कार्यकर्ताओं के साथ दीपदान व आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा,  जिसमें सभी बंधुओ को समय पर आने का निमंत्रण एवं आग्रह किया है इसके साथ ही 19 अप्रैल 2026 को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जो की परशुराम मंदिर ब्रिज वाले बालाजी अजंता टॉकीज से शुरू होगी सायं 5:00 बजे यह रैली रवाना होगी, इस रैली में भाग लेने के लिए श्री सुदामा शर्मा ने समस्त ब्राह्मण बंधुओ से अपने-अपने दो पहिया एवं चौपाइयां वाहन लेकर आने एंव रैली में सम्मिलित होने का आग्रह किया है जिससे रैली ज्यादा से ज्यादा सफल बनाई जा सके रैली में कई प्रकार की झांकी भी होगी, रैली का रूट अजंता टॉकीज से होते हुए कैसरगंज चौराहा से होते हुए पङाव क्लॉक टावर थाना मदार गेट गांधी भवन चौराहा चूड़ी बाजार नया बाजार चौपड़ सब्जी मंडी आगरा गेट होते हुए लव कुश गार्डन होते हुए परशुराम सर्किल पर रैली समापन होगी।
आज गणेश पूजन के अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के समस्त कार्यकर्ता एवं सदस्य गण के साथ राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर जिला गौड ब्राह्मण सभा, श्री आदि गौङ ब्राह्मण बालाजी पंचायत मंदिर, आदि गौड एंड सन्नाढय ब्राह्मण संस्था, गौड ब्राह्मण महासभा, सारस्वत ब्राह्मण महासभा, अखिल राजस्थान परशुराम महासंघ, श्री मारवाड़ी सारस्वत ब्राह्मण संस्था राजस्थान सारस्वत ब्राह्मण महासभा, गुर्जर गॉड ब्राह्मण पंचायत श्री गुर्जर गौड प्रगतिशील संस्था, अजमेर दाधीच समाज समिति,  श्री ब्राह्मण दायमा दाधीच पंचायत शिवकुंङ, पारीक सेवा समिति ,ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग, अजमेर जिला चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज समिति, पंचगौङ विप्र समाज,  सिखवाल ब्राह्मण समाज समिति, पाराशर ब्राह्मण परिषद , श्री मैथिल ब्राह्मण संस्थान , काव्यकुज ब्राह्मण सभा,  खांडल विप्र सभा संस्थान , श्रीमाली ब्राह्मण समाज,  शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज निधी समिती,
औदिच्य ब्राह्मण समाज , पुष्करणा ब्राह्मण समाज , भार्गव ब्राह्मण सभा, सन्नाढय ब्राह्मण समाज , सरयूपारिण ब्राह्मण समाज,  पालीवाल ब्राह्मण समाज,  राजपुरोहित ब्राह्मण समाज,  त्यागी ब्राह्मण समाज,  हरियाणा गौङ ब्राह्मण समाज  महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम महासंघ के समस्त ब्राह्मण समाज अजमेर शहर के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved