For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125963472
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में जल संचय जन भागीदारी 2.0 में प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर से एक बड़ी खबर सामने आई जब पुरानी आरपीएससी के सामने एक बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। |  Ajmer Breaking News: 15 अप्रैल 2026 को राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष में अजमेर जिला पुलिस द्वारा जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सावित्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में 4.5 करोड़ से अधिक लागत के अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण, फाइब्रो स्कैन मशीन से मिलेगी लीवर के हजारों रोगियों को राहत |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर के बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। | 

अजमेर न्यूज़: जेएलएन अस्पताल में 4.5 करोड़ से अधिक लागत के अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण, फाइब्रो स्कैन मशीन से मिलेगी लीवर के हजारों रोगियों को राहत

Post Views 41

April 15, 2026

जेएलएन अस्पताल बना आमजन के विश्वास का केन्द्र- देवनानी , प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुदृढ़ हो रही देश की स्वास्थ्य सेवाएं- चौधरी

जेएलएन अस्पताल बना आमजन के विश्वास का केन्द्र- देवनानी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुदृढ़ हो रही देश की स्वास्थ्य सेवाएं- चौधरी

जेएलएन अस्पताल में 4.5 करोड़ से अधिक लागत के अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण

फाइब्रो स्कैन मशीन से मिलेगी लीवर के हजारों रोगियों को राहत

अजमेर, 15 अप्रैल। संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने यहां लगभग 4.5 करोड़ रुपये से अधिक लागत के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। इनमें 3.6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित छह नई एक्स-रे मशीनें तथा 89.6 लाख रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन शामिल है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जेएलएन अस्पताल आज “हर मर्ज का इलाज” बनकर आमजन के विश्वास का केन्द्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है, इससे पूरे संभाग से आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल रही हैं। आधुनिक उपकरणों के जुड़ने से मरीजों को त्वरित एवं सटीक जांच सुविधा उपलब्ध होगी, इससे उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनेगी।

उन्होंने विशेष रूप से आपातकालीन कक्ष में स्थापित एक्स-रे मशीनों का उल्लेख करते हुए कहा कि गंभीर मरीजों की तत्काल जांच संभव होने से उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लीवर संबंधी रोगों की जांच अब अत्यंत सरल, सुरक्षित एवं सटीक तरीके से की जा सकेगी, जिससे उपचार प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनेगी। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से आमजन को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित होगा। यहां 300 करोड़ रूपए की लागत से विकास हो रहा है। यहां सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक भी बनने जा रहा है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और नवाचारों के परिणामस्वरूप आमजन को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से न केवल बड़े शहरों बल्कि संभागीय स्तर पर भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी दिशा में जेएलएन अस्पताल में नई तकनीकों एवं सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से अपेक्षा की कि वे इन सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान के बाद सबसे अहम दर्जा प्राप्त है। आप आमजन की सेवा करें। कार्यक्रम को शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामारिया ने बताया कि नई एक्स-रे मशीनों के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लीवर की जांच बिना किसी दर्द या जटिल प्रक्रिया के संभव होगी, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, गेस्ट्रोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. एम.पी. शर्मा सहित रेडियोलोजी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved