Post Views 41
April 15, 2026
समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन
अजमेर, 15 अप्रैल 2026 राजस्थान महिला कल्याण मंडल द्वारा जन विकास समिति वाराणसी एवं लिलियन फाउंडेशन के सहयोग से चलाए गए ‘वी रिंग द बेल’ अभियान 2026 के अंतर्गत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित कार्यक्रमों का भव्य समापन हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और दिव्यांग बच्चों के शिक्षा के अधिकार के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना रहा।
इस दौरान विभिन्न सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों में 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों व 14 स्कूलों मे करीब 1700 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने एक साथ घंटी, ताली और सीटी बजाकर दिव्यांग बच्चों के शिक्षा अधिकार के समर्थन किया
कार्यक्रम में शिक्षकगणों ने स्पष्ट संदेश दिया कि दिव्यांग बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव अस्वीकार्य है। सभी उपस्थित लोगों को भेदभाव समाप्त करने की शपथ दिलाई गई और समान शिक्षा के अधिकार का संदेश दिया गया।
सीबीआर कार्यकर्ता देवा राम गुर्जर ने बच्चों को घंटी, ताली और व्हिसल के माध्यम से जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, चाहे वह दिव्यांग हो या गैर दिव्यांग ।
मॉनिटरिंग ऑफिसर विपुल कंवरिया और शरीफ मोहम्मद ने बच्चों के साथ मनोरंजक गतिविधियों के जरिए कार्यक्रम को और भी रोचक बनाया।
कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के शिक्षकों और स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने संकल्प लिया कि वे समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देंगे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved