Post Views 31
April 16, 2026
रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, शातिर चोर ने रेकी कर मास्टर चाबी से बाइक को किया चालू लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर झाड़ी बाइक चोरी की घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
रामगंज इलाके में एक चोर ने रेकी कर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को मास्टर चाबी लगाकर चालू किया ओर दिनदहाड़े चोरी कर फरार हो गया। घटना रामगंज पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित व्यापारी सुनील जैन ने बताया कि वह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर खाना खाने गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।इसके बाद पास के एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति पहले इलाके में रेकी करता और फिर बाइक चोरी कर फरार होता दिखाई दे रहा है। आरोपी ने मास्टर चाबी से लॉक खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने रामगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved