For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126192609
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कागज के टुकड़ों से 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, शातिर चोर ने रेकी कर मास्टर चाबी से बाइक को किया चालू लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना |  Ajmer Breaking News: इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। |  Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  | 

अजमेर न्यूज़: इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Post Views 91

April 16, 2026

ममता बोथरा एवं मेघा कोठारी द्वारा आयोजित हाऊजी गेम ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग घोल दिया, पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अपनापन और सौहार्द का माहौल बना रहा।

इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पिन एक्सचेंज सेरेमनी से हुई, जिसमें पूर्व कार्यकारिणी ने नव-निर्वाचित टीम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ममता बोथरा एवं मेघा कोठारी द्वारा आयोजित हाऊजी गेम ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग घोल दिया, जिसका सभी सदस्याओं ने भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अपनापन और सौहार्द का माहौल बना रहा।
नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। नई टीम में अध्यक्ष के रूप में अलका जैन, उपाध्यक्ष संध्या खंडेलवाल, सचिव गार्गी आर्य, संयुक्त सचिव प्रीतु गुप्ता, कोषाध्यक्ष अदिति फतेहपुरिया एवं संयुक्त कोषाध्यक्ष शुभि नाहर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा पैट्रन्स के रूप में प्रतिभा चौधरी, किरण शारदा, मंजू तोषनीवाल एवं विनय सोगानी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सलाहकार समिति में प्रीति तोषनीवाल, मुदिता धारिवाल, इंदु जैन एवं रश्मि भूरानी शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में विनीता जैन, रूपल साहूला, कांता शाह, प्रिया गोयल, पूनम बैराठी, ममता बोथरा, अरुणा जिंदल, मेघा कोठारी, शुभिता अग्रवाल, वैशाली मेहता, किता नाहर, प्रीति तेजवानी, अमिता गांधी एवं दिशा प्रकाश किशनानी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
समारोह के अंत में अध्यक्ष अलका जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved