For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126199219
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कागज के टुकड़ों से 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, शातिर चोर ने रेकी कर मास्टर चाबी से बाइक को किया चालू लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना |  Ajmer Breaking News: इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। |  Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  | 

अजमेर न्यूज़: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार,

Post Views 01

April 16, 2026

वारदात में उपयोग में ली जाने वाली एक मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कागज के टुकड़ों से 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार,

बड़ी संख्या में 500 के नोट के साइज के काले कागज एवं केमिकल बरामद

अजमेर पुलिस ने कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने वाले 3 ठगों को गिरफ्तार किया है। ठग अपने पास 500-500 के नोटों के आकार के काले रंग के कागजों की गड्डियां रखते थे। जब कोई भोला-भाला व्यक्ति इनके जाल में फंस जाता, तो ये उसे असली नोट को एक खास केमिकल (टिंचर) में डुबोकर काला कर देते थे। ठग शिकार को एक पतीले में पानी गर्म करके दिखाते थे कि जब काले नोट को उसमें डाला जाता है, तो वह असली नोट में बदल जाता है। वे बताते थे कि उनके पास मौजूद काले कागजों की गड्डियां कास्टिक सोडा युक्त गर्म पानी में डालने पर इस प्रकार असली नोटों में बदल जाएंगी। इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर, लोग उन्हें असली नोट दे देते थे और बदले में काले कागजों की गड्डियां ले लेते थे। इस तरह, ठग एक लाख रुपए के असली नोट लेकर उसके बदले तीन लाख रुपए की काले कागज की गड्डियां थमा देते थे। 

सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  15 अप्रैल को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराजा अग्रसेन स्कूल के सामने पटेल स्टेडियम के पास 3 युवक नकली नोटों को असली नोट बताकर लोगों के साथ ठगी करने की फिराक में हैं। जिस पर जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकर सिंह रावत और कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन संदिग्ध युवकों को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजमेर शहर में कागज से असली नोट बनाने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगने की फिराक में थे। तीनों आरोपियों के कब्जे से काले पेपर के नोटों की चार गड्डियां, कास्टिक सोडा, केमिकल की शीशी बरामद की है।इसके अलावा वारदात में उपयोग में ली जाने वाली एक मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में दूदू निवासी सदीक पुत्र आसीन मोहम्मद, जयपुर निवासी सिराजुद्दीन पुत्र जाफर खान और जिला प्रतापगढ़ निवासी नौसद  पुत्र कल्लू मल को गिरफ्तार किया। तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी राजस्थान में इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर जाकर शिकार ढूंढते हैं। आज अजमेर में भी ठगी करने की फिराक में ही आए थे। पुलिस को 3 दिन पहले इनके अजमेर में आने की सूचना मिल चुकी थी। पुलिस लगातार तीनों की तलाश कर रही थी। जिला स्पेशल टीम ने मुखबिर को ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा और तीनों आरोपी पुलिस के जाल में फंस गए और मौके से तीनों को दबोच लिया गया। कार्रवाई में विशेष योगदान जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकर सिंह रावत और कांस्टेबल राजेश और गजेंद्र मीणा का रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved