For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124359905
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने अपना सिर फोड़कर किया आत्महत्या का प्रयास |  Ajmer Breaking News: श्री श्री 1008 बनखंडी आश्रम, डुमाड़ा (अजमेर) में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम से जुड़ी गतिविधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर जानकारी साझा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 10 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में लोहागल से जनाना अस्पताल तक बनने जा रही 6 लेन सड़क निर्माण के लिए एडीए प्रशासन ने मंगलवार को पोकलेन ओर बुलडोज़र  चला कर सभी निर्माणों को जमींदोज कर दिया। |  Ajmer Breaking News: 400 किलो बदबूदार,सड़ा हुआ मावा और पनीर करवाया नष्ट  |  Ajmer Breaking News: हज 2026: सऊदी अरब में स्मार्ट वॉच से ट्रेस होंगे हाजी,पहले पासपोर्ट जमा करने का झंझट भी खत्म,अजमेर से 198 आजमीने हज जाएंगे,पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से शुरू होगी... |  Ajmer Breaking News: आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी के संभाग मुख्यालय पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । | 

उदयपुर न्यूज़: हाईवे पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया हमला, तलवार और चाकू के वार से तीन घायल

Post Views 71

April 8, 2026

बाघपुरा थाना क्षेत्र में लूट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

उदयपुर के बाघपुरा थाना क्षेत्र में देर रात एक खौफनाक वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने हाईवे पेट्रोलिंग टीम को निशाना बना लिया। तलवार और चाकू से किए गए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना कल रात करीब 11 बजे रणघाटी के पास हुई, जब पुलिस को लूटपाट की सूचना मिली थी। कैलाश मीणा नाम का युवक अपनी बहन के साथ जा रहा था, तभी बदमाशों ने दो बाइक सड़क पर आड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। युवक किसी तरह वहां से भागकर एक मकान में छिप गया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश पहले से तैयार बैठे थे। उन्होंने पुलिस पर ही तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए अंधेरे में घेराबंदी की और तीन में से दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायण डामोर और मोहन डामोर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ जानलेवा हमला और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved