For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124194801
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने अपना सिर फोड़कर किया आत्महत्या का प्रयास |  Ajmer Breaking News: श्री श्री 1008 बनखंडी आश्रम, डुमाड़ा (अजमेर) में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम से जुड़ी गतिविधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर जानकारी साझा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 10 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में लोहागल से जनाना अस्पताल तक बनने जा रही 6 लेन सड़क निर्माण के लिए एडीए प्रशासन ने मंगलवार को पोकलेन ओर बुलडोज़र  चला कर सभी निर्माणों को जमींदोज कर दिया। |  Ajmer Breaking News: 400 किलो बदबूदार,सड़ा हुआ मावा और पनीर करवाया नष्ट  |  Ajmer Breaking News: हज 2026: सऊदी अरब में स्मार्ट वॉच से ट्रेस होंगे हाजी,पहले पासपोर्ट जमा करने का झंझट भी खत्म,अजमेर से 198 आजमीने हज जाएंगे,पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से शुरू होगी... |  Ajmer Breaking News: आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी के संभाग मुख्यालय पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । | 

अजमेर न्यूज़: 400 किलो बदबूदार,सड़ा हुआ मावा और पनीर करवाया नष्ट 

Post Views 21

April 7, 2026

अजमेर जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत मेसर्स ममता डेयरी बालूपुरा,अजमेर में फूड सेफ्टी टीम अजमेर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई,

400 किलो बदबूदार,सड़ा हुआ मावा और पनीर करवाया नष्ट 

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर डॉ. टी.शुभमंगला एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर डॉक्टर ज्योत्सना रंगऻ  के निर्देशों की अनुपालना में अजमेर जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत मेसर्स ममता डेयरी बालूपुरा,अजमेर में फूड सेफ्टी टीम अजमेर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई, जिसके तहत डेयरी में मौके पर फ्रीजर में रखा लगभग 400 किलो सड़ा मावा, पनीर, चीज, पाया गया ।
किसी उपभोक्ता के ऑर्डर का यह मावा और पनीर जिसे डीप फ्रीजर में लंबे समय से स्टोर किया हुआ था, यह मावा पूर्णतः सड़ चुका था, इसमें फंगस लगी होने के कारण बहुत ज्यादा बदबू मार रहा था ।
टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए इस सड़े मावे ,मोजेला चीज, बदबूदार रसगुल्लों को को शहर के डंपिंग यार्ड में ले जाकर मौके पर नष्ट करवाया गया । डेयरी का निरीक्षण करने पर बहुत ही गंदगी एवं अनहाइजीनिक कंडीशन में निर्माण इकाई की जा रही थी  ।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत दो नमूने जांच हेतु  लिए गए तथा खाद्य कारोबारकरता को धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस दिया जाएगा आज की इस कार्रवाई में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार सिंधी, राजेंद्र शर्मा,  प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार, ममता चौधरी, प्रियंका चौधरी और सहऻयक राजकुमार शामिल रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved