Post Views 11
April 7, 2026
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने अपना सिर फोड़कर किया आत्महत्या का प्रयास
पुलिस लेकर पहुंची जेएलएन अस्पताल,सिर में आए कई टांके,सुरक्षा के बीच फिर पहुंचाया जेल
अजमेर। प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेल में शुमार अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हार्डकोर कैदी इमरान उर्फ मोगली ने बैरक के गेट और दीवार पर सिर पटककर आत्महत्या का प्रयास किया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे लहूलुहान हालत में तुरंत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार जारी है। मोगली ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। वहीं कोतवाली थाना अधिकारी अनिल देव कल्ला ने बताया कि कैदी ने खुद ही सिर फोड़ लिया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है।
जैसी भी रिपोर्ट मिलेगी उसके आधार पर संबंधित थाना पुलिस कार्रवाई करेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved