Post Views 11
April 7, 2026
श्री श्री 1008 बनखंडी आश्रम, डुमाड़ा (अजमेर) में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम से जुड़ी गतिविधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर आश्रम की गद्दी संभाल रहे नारायण सिंह रावत ने बताया कि बाबा के धाम पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और अपनी आस्था के साथ आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। बताया गया कि यहां केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि राजस्थान,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश ओर विदेश तक से लोग पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि अनेक ऐसे मरीज भी यहां आ रहे हैं जो विभिन्न प्रकार की गंभीर और जटिल बीमारियों से ग्रसित हैं और इलाज की उम्मीद लेकर बाबा के चरणों में उपस्थित हो रहे हैं और उन्हें चमत्कारिक लाभ मिला है।
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि उन्हें यहां आकर मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि आश्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भोजन, ठहरने और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखते हुए दर्शन करें, ताकि सभी को सुगमता से आशीर्वाद प्राप्त हो सके। कुल मिलाकर, बनखंडी आश्रम इन दिनों आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां लोगों की उम्मीदें और श्रद्धा दोनों एक साथ दिखाई दे रही हैं।इस अवसर पर चांद सिंह रावत,गज्जू,सहित कई सेवादार उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved