Post Views 31
April 7, 2026
अजमेर में लोहागल से जनाना अस्पताल तक बनने जा रही 6 लेन सड़क निर्माण के लिए एडीए प्रशासन ने मंगलवार को पोकलेन ओर बुलडोज़र चला कर सभी निर्माणों को जमींदोज कर दिया। एडीए ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 4 किलोमीटर लंबी और 100 फीट चौड़ी बन रही सड़क के बीच आने वाले अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान एक राजकीय अधिकारी के मकान को लेकर भी विवाद सामने आया, जिससे कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई। उपायुक्त अनिल चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एडीए ने करीब 4 जेसीबी और मजदूरों के साथ 15 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए। इस बीच एडीए को छुटपुट विरोध का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मौके पर कार्रवाई के दौरान एडीए का जाप्ता और कृष्णगंज थाना पुलिस के 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे।
उपायुक्त अनिल चौधरी ने बताया कि जनाना से लोहागल तक 6 लेन सड़क का काम चल रहा है। इसी सड़क के बीच में करीब 15 से 20 निर्माण जिसमें दुकान और घर शामिल है, सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे थे। सभी को पूर्व में ही हटाने के लिए सूचित कर दिया गया था। लोगों ने अपनी इच्छा से हटाने के लिए बोल दिया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद एडीए ने आज सड़क के बीच आ रहे मकानों-दुकानों को हटाने की कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वही अभी हाल ही में एक तहसीलदार द्वारा बनाए गए मकान का 8 फीट का हिस्सा सड़क मार्ग की जद में आ रहा था जिसे हटाने की बात पर लोग अड़ गए लोगों का कहना था कि अगर यह 8 फीट का हिस्सा नहीं हटाया जाता तो मार्ग जाम कर दिया जाएगा और उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved