For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124360048
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने अपना सिर फोड़कर किया आत्महत्या का प्रयास |  Ajmer Breaking News: श्री श्री 1008 बनखंडी आश्रम, डुमाड़ा (अजमेर) में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम से जुड़ी गतिविधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर जानकारी साझा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 10 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में लोहागल से जनाना अस्पताल तक बनने जा रही 6 लेन सड़क निर्माण के लिए एडीए प्रशासन ने मंगलवार को पोकलेन ओर बुलडोज़र  चला कर सभी निर्माणों को जमींदोज कर दिया। |  Ajmer Breaking News: 400 किलो बदबूदार,सड़ा हुआ मावा और पनीर करवाया नष्ट  |  Ajmer Breaking News: हज 2026: सऊदी अरब में स्मार्ट वॉच से ट्रेस होंगे हाजी,पहले पासपोर्ट जमा करने का झंझट भी खत्म,अजमेर से 198 आजमीने हज जाएंगे,पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से शुरू होगी... |  Ajmer Breaking News: आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी के संभाग मुख्यालय पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । | 

उदयपुर न्यूज़: आपसी रंजिश ने छीना 26 साल का युवक, बहन की गूंजीं चीखें

Post Views 131

April 8, 2026

देर रात चाकू से वार कर मार डाला

उदयपुर | घंटाघर थाना क्षेत्र के सिलावटवाड़ी-बिच्छू घाटी इलाके में देर रात आपसी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान साहिल उर्फ सुहानी पुत्र आरिफ के रूप में हुई है। घटना बीती रात करीब 12:30 बजे की है।
बताया जा रहा है कि दो गुटों की आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। ​चाकू से उसके सीने और कमर के नीचे दो वार किए गए। जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ साहिल को एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग हॉस्पिटल की मोर्चरी में एकत्र हो गए। वे मृतक के परिवार को 25 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। मौके पर थाना अधिकारी कर्मवीर सिंह जाब्ते के साथ मौजूद हैं। थाना अधिकारी ने बताया कि सिलावटवाड़ी-बिच्छू घाटी निवासी साहिल का ठोकर चौराहा निवासी नईम से विवाद चल रहा था। नईम अपने कुछ साथियों के साथ सिलावटवाड़ी-बिच्छू घाटी पहुंचा। तभी साहिल और जीशान बाइक से अपनी कॉलोनी जा रहे थे।
आरोपियों ने मौका पाकर साहिल पर हमला कर दिया। साहिल पर चाकू से दो वार किए। ​जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक साहिल की बहन सानिया खान भाई की मौत के बाद फफक कर रो पड़ी। वह रोते हुए बोली-मेरे भाई को उठा दो। फूट-फूटकर रोती बहन को रिश्तेदार संभालते रहे। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी रखवाया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved