For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124218930
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने अपना सिर फोड़कर किया आत्महत्या का प्रयास |  Ajmer Breaking News: श्री श्री 1008 बनखंडी आश्रम, डुमाड़ा (अजमेर) में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम से जुड़ी गतिविधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर जानकारी साझा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 10 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में लोहागल से जनाना अस्पताल तक बनने जा रही 6 लेन सड़क निर्माण के लिए एडीए प्रशासन ने मंगलवार को पोकलेन ओर बुलडोज़र  चला कर सभी निर्माणों को जमींदोज कर दिया। |  Ajmer Breaking News: 400 किलो बदबूदार,सड़ा हुआ मावा और पनीर करवाया नष्ट  |  Ajmer Breaking News: हज 2026: सऊदी अरब में स्मार्ट वॉच से ट्रेस होंगे हाजी,पहले पासपोर्ट जमा करने का झंझट भी खत्म,अजमेर से 198 आजमीने हज जाएंगे,पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से शुरू होगी... |  Ajmer Breaking News: आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी के संभाग मुख्यालय पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । | 

राष्ट्रीय न्यूज़: नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का किया ऐलान

Post Views 31

April 7, 2026

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नई पार्टी के गठन से पंजाब सहित राष्ट्रीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा

चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू  ने राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ के गठन की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर देर रात पोस्ट साझा करते हुए इस नई राजनीतिक पहल की जानकारी दी।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा साझा की गई पोस्ट में एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसके बैकग्राउंड में पार्टी का नाम स्पष्ट रूप से लिखा हुआ था। उन्होंने अपने संदेश में इसे “बहुप्रतीक्षित घोषणा” बताते हुए कहा कि यह पार्टी देश को एक नया राष्ट्रीय विकल्प देने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने लिखा कि मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के प्रदर्शन का गहन अध्ययन और मूल्यांकन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश की सेवा करना और लोगों को वह देना है, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सोच राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक नई राजनीतिक दिशा देने की है।

गौरतलब है कि पार्टी की घोषणा के दौरान उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ नजर नहीं आए, जिससे राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले वर्ष डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उनके भाजपा के साथ बढ़ते संबंधों की चर्चाएं भी सामने आई थीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नई पार्टी के गठन से पंजाब सहित राष्ट्रीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह पार्टी किस प्रकार अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है और क्या यह स्थापित दलों को चुनौती देने में सफल होती है।



    © Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved