For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124218733
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने अपना सिर फोड़कर किया आत्महत्या का प्रयास |  Ajmer Breaking News: श्री श्री 1008 बनखंडी आश्रम, डुमाड़ा (अजमेर) में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम से जुड़ी गतिविधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर जानकारी साझा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 10 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में लोहागल से जनाना अस्पताल तक बनने जा रही 6 लेन सड़क निर्माण के लिए एडीए प्रशासन ने मंगलवार को पोकलेन ओर बुलडोज़र  चला कर सभी निर्माणों को जमींदोज कर दिया। |  Ajmer Breaking News: 400 किलो बदबूदार,सड़ा हुआ मावा और पनीर करवाया नष्ट  |  Ajmer Breaking News: हज 2026: सऊदी अरब में स्मार्ट वॉच से ट्रेस होंगे हाजी,पहले पासपोर्ट जमा करने का झंझट भी खत्म,अजमेर से 198 आजमीने हज जाएंगे,पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से शुरू होगी... |  Ajmer Breaking News: आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी के संभाग मुख्यालय पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । | 

राजस्थान न्यूज़: पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026: देश के हर राज्य के लिए तैयार होगा कृषि रोडमैप, राजस्थान से की जाएगी शुरुआत : शिवराज सिंह चौहान

Post Views 31

April 7, 2026

प्रधानमंत्री के सशक्त किसान, समृद्ध भारत के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: भजनलाल शर्मा

जयपुर। जयपुर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले समय में खेती का आधार ‘फार्मर आईडी’ होगी। इसके माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाएं, जैसे खाद-बीज वितरण और योजनाओं का लाभ, सीधे और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि देश के हर राज्य के लिए कृषि रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसकी शुरुआत राजस्थान से की जाएगी।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा के कृषि मंत्री मौजूद रहे। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि के विकास में राजस्थान की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और यहां की सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहानने कहा कि देश में कृषि को मजबूत बनाने के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है और देशभर में ऐसी पांच कॉन्फ्रेंस होंगी। उन्होंने कृषि विविधीकरण (डायवर्सिफिकेशन) पर जोर देते हुए कहा कि लगातार घटती मिट्टी की उर्वरक क्षमता को ध्यान में रखते हुए खेती के नए तरीके अपनाने होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, कृषि में आत्मनिर्भरता लाना और किसानों की आय बढ़ाना सरकार के प्रमुख लक्ष्य हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में गेहूं और चावल का पर्याप्त भंडार है, लेकिन दलहन और तिलहन में कमी के कारण आयात करना पड़ता है। इसलिए इन फसलों में आत्मनिर्भरता जरूरी है। इसके साथ ही पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छह सूत्रीय रणनीति पर भी काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के “सशक्त किसान, समृद्ध भारत” के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के “सशक्त किसान, समृद्ध भारत” के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कृषि में नवाचार, आधुनिक तकनीकों और जल प्रबंधन योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि नीतियां तभी प्रभावी बनती हैं, जब वे खेतों की वास्तविक समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved