For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123555944
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर |  Ajmer Breaking News: अजमेर को मिली आधुनिक पशु चिकित्सा की सौगात, एनीमल इन्डोर वार्ड एवं डोरमेट्री का हुआ शुभारंभ,1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ इन्डोर वार्ड, गंभीर बीमार पशुओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर |  Ajmer Breaking News: 7 करोड़ के जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास, क्षेत्र के युवा व बेटियों को मिलेगा लाभ - भदेल |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना ,37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल का हुआ शुभारम्भ, सिविल डिफेंस स्वंयसेवक करते हैं निःस्वार्थ सेवा- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: मिले सुर मेरा तुम्हारा(MSMT) म्यूजिकल सिंगिंग ग्रुप का वार्षिकोत्सव 5 अप्रैल को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत खतरनाक नशे में शुमार एमडी और स्मैक के साथ एक लड़की गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एडीजी रुपिंदर सिंह एक दिवसीय दौरे पर आए अजमेर,रेंज आईजी कार्यालय पहुंचते ही दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार,सिविल लाइंस थाना ओर जिला स्पेशल टीम की कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत फूस की कोठी इलाके में किराएदार और मकान मालिक के विवाद के बीच फायरिंग करने वाले किराएदार खादिम गुलरेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर

Post Views 51

April 3, 2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक,नगर निगम और एडीए की खाली पड़ी जमीन पर होगी तारबन्धी, हटाएं जाएगें अतिक्रमण

तारागढ़ पर होगें 20 करोड़ के विकास कार्य, एडीए होगा वर्किग एजेन्सी

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक

28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर

नगर निगम और एडीए की खाली पड़ी जमीन पर होगी तारबन्धी, हटाएं जाएगें अतिक्रमण

अजमेर, 3 अप्रैल। अजमेर की शान, इतिहास और पहचान से जुड़े सम्राट पृथ्वीराज चौहान के तारागढ़ किले और पहाड़ी का शीघ्र कायाकल्प होने वाला है। यहां 20 करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएगें। इनमें जीर्णोधार, म्यूजियम, पार्क और अन्य कार्य शामिल है। इसी तरह अजमेर के विकास को नई गति देने वाले कन्वंेशन सेन्टर का वर्क ऑर्डर भी इसी महीने जारी होगा। यह सेन्टर 28 करोड़ की लागत से तैयार करवाया जाएगा। नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण शहर और आसपास में खाली पड़ी अपनी बेशकीमती जमीन को चिन्हित कर तारबन्दी करवाएगें तथा वहां से अतिक्रमण भी हटाए जाएगें। 

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अजमेर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की सयंुक्त बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु और आयुक्त श्रीमती नित्या के. सहित अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक में श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार तारागढ़ क्षेत्र का विकास किया जाए। यह सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिष्ठा से जुड़ा किला है। इसे इसी रूप में विकसित किया जाए। यह कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जाएंगे। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि तारागढ़ विकास के लिए जीर्णोद्धार, म्यूजियम, पार्क, पार्किंग, कैफे एवं अन्य कार्य के प्रस्ताव तैयार करवाए जाएंगे। यहां अजमेर और सम्राट पृथ्वीराज चौहान से जुड़ी डॉक्यूमेन्ट्री या लेजर शो जैसे प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में श्री देवनानी ने अजमेर के विकास को नई गति देने वाले कन्वेंशन सेन्टर की प्रगति की जानकारी ली। यह सेन्टर पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में 28 करोड़ रूपए की लागत से बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के वर्क ऑर्डर अप्रेल में ही जारी कर दिए जाएंगे। श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम शहर एवं आसपास अपनी खाली पड़ी जमीन को चिन्हित कर तारबन्दी कराए, बोर्ड लगाए एवं अतिक्रमण हटाए ताकि भूमि पर अवैध कब्जे ना हो।

श्री देवनानी ने वरूण सागर एवं चौरसियावास तालाबों एवं उद्यान के सौन्दर्यीकरण संबंधी कामकाज में गति लाने के निर्देश दिए। इसकी विस्तृत डीपीआर तैयार कर जल्द प्रजेंटेशन दिया जाए ताकि आवश्यकता अनुरूप योजना तैयार कर काम शुरू हो सके। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती पैनोरमा को लेकर भी चर्चा की। डीएमएफटी फंड से स्कूलों में होने वाले विकास कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।

श्री देवनानी ने एडीए को निर्देश दिए कि केसरबाग पुलिया एवं ब्रह्मपुरी पुलिया ऊंची करने तथा नाले की चौड़ाई बढ़ाने के लिए आवश्यक राशि तुरंत नगर निगम को हस्तांतरित करें ताकि काम शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम अप्रेल व मई महीने में सभी छोटे बड़े नालों व एस्केप चैनल की सफाई सुनिश्चित करे ताकि बारिश में जलभराव ना हो।

श्री देवनानी ने आनासागर पुलिस चौकी निर्माण एवं माकड़वाली पुलिस चौकी भूमि आवंटन की जानकारी ली। उन्होंने एडीए को निर्देश दिए कि आनासागर पुलिस चौकी का कार्य जल्द करवाया जाए। माकड़वाली पुलिस चौकी के लिए एक हजार वर्ग गज भूमि चिन्हित कर ली गई है। इसकी आगे की कार्यवाही तेज की जाए। उन्होंने अजमेर के लिए इस वर्ष की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्विती तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम व एडीए अदालती वादों के निस्तारण को भी गंभीरता से ले तथा प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करे। सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ काम करें। 

बैठक में रामसेतु के नीचे पार्किंग की कार्यवाही भी तेज करने के लिए एडीए व निगम को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आनासागर से मिट्टी निकालने के लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्रक्रियाधीन है। जल्द इस पर आवश्यक मंजूरी होगी।बैठक में एडीए सचिव श्री अनिल पूनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved