Post Views 01
April 3, 2026
एडीजी रुपिंदर सिंह एक दिवसीय दौरे पर आए अजमेर,रेंज आईजी कार्यालय पहुंचते ही दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, सभागार में रेंज के उच्च अधिकारियों के साथ की अहम बैठक,कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश,अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर,फील्ड में सक्रियता बढ़ाने और निगरानी मजबूत करने के निर्देश,हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में की जियारत
पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को अजमेर पहुंचे एडीजी पुलिस रुपिंदर सिंह का अजमेर रेंज आईजी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मान किया गया। इस मौके पर अजमेर रेंज के अधीन आने वाले चारों जिलों के पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। एडीजी रुपिंदर सिंह ने आईजी कार्यालय सभागार में पुलिस के आला अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर रेंज की कानून व्यवस्था के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की, फीडबैक लिया और दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान एडीजी रुपिंदर सिंह ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचे और वहां जियारत भी की। खादिम मुकद्दस मोईनी ने उन्हें जियारत कराई और दरगाह का तबरूक भेंट किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved