For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123554399
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर |  Ajmer Breaking News: अजमेर को मिली आधुनिक पशु चिकित्सा की सौगात, एनीमल इन्डोर वार्ड एवं डोरमेट्री का हुआ शुभारंभ,1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ इन्डोर वार्ड, गंभीर बीमार पशुओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर |  Ajmer Breaking News: 7 करोड़ के जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास, क्षेत्र के युवा व बेटियों को मिलेगा लाभ - भदेल |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना ,37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल का हुआ शुभारम्भ, सिविल डिफेंस स्वंयसेवक करते हैं निःस्वार्थ सेवा- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: मिले सुर मेरा तुम्हारा(MSMT) म्यूजिकल सिंगिंग ग्रुप का वार्षिकोत्सव 5 अप्रैल को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत खतरनाक नशे में शुमार एमडी और स्मैक के साथ एक लड़की गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एडीजी रुपिंदर सिंह एक दिवसीय दौरे पर आए अजमेर,रेंज आईजी कार्यालय पहुंचते ही दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार,सिविल लाइंस थाना ओर जिला स्पेशल टीम की कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत फूस की कोठी इलाके में किराएदार और मकान मालिक के विवाद के बीच फायरिंग करने वाले किराएदार खादिम गुलरेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना ,37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी

Post Views 01

April 3, 2026

इससे पूर्व 40 स्कूटियां  वितरित की जा चुकी है। इन 77 स्कूटियों में 2 अतिरिक्त पहिए जोड़े गए है। साथ ही दिव्यांगों को हेलमेट भी प्रदान किए गए। 

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना ,37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी

अजमेर, 3 अप्रैल। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत शुक्रवार को 37 दिव्यांगो को बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर में आयोजित समारोह के दौरान स्कूटी वितरित की गई। 

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति के किसी अंग में कमी हो सकती है लेकिन इनकी क्षमताएं सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा अधिक होती है। इनको सामान्य जीवन उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के माध्यम से अजमेर जिले के लिए 77 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 

उन्होंने कहा कि इन दिव्यांगो को स्कूटी मिलने से इनका जीवन व्यापन आसान होगा। दिव्यांग रोजगार करने के साथ ही सम्मान से जीवन जी सकेंगे। बधिर विद्यालय के द्वारा जनसहयोग के माध्यम से मानवता के लिए कार्य किया जा रहा है। यह सराहनीय है। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को सहृदयता के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सयुंक्त निदेशक श्री जय प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना से शुक्रवार को 37 दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व 40 स्कूटियां  वितरित की जा चुकी है। इन 77 स्कूटियों में 2 अतिरिक्त पहिए जोड़े गए है। साथ ही दिव्यांगों को हेलमेट भी प्रदान किए गए। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, श्री सोम रतन आर्य, बधिर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री सन्त कुमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved