Post Views 01
April 3, 2026
मिले सुर मेरा तुम्हारा(MSMT) म्यूजिकल सिंगिंग ग्रुप का वार्षिकोत्सव 5 अप्रैल को
रविवार को सांय 3:30 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में भव्य वार्षिक उत्सव "संगीत के रंग MSMT के संग" गीतांजलि 2026 का होगा आयोजन
अजमेर दिनांक 3 अप्रैल मिले सुर मेरा तुम्हारा सिंगिंग म्यूजिकल ग्रुप अजमेर द्वारा दिनांक 5 अप्रैल रविवार को सांय 3:30 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में भव्य वार्षिक उत्सव "संगीत के रंग MSMT के संग" गीतांजलि 2026 का आयोजन किया जा रहा है!प्रवक्ता प्रकाश जेठरा ने बताया कि यह लाइव सिंगिंग प्रोग्राम होगा इस प्रोग्राम में MSMT परिवार के सिंगर्स एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति देंगे!
कमरजँहा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गीत संगीत को बढ़ावा देने के लिए ऐसे बच्चों और लोगों को प्रोत्साहित करना है जो की अपने स्वयं के स्तर पर गीत संगीत की दुनिया में आगे नहीं बढ़ पाए हैं इसी कड़ी में उक्त कार्यक्रम में ऐसे बच्चे जो मानसिक रूप से पूर्ण रूप से परिपक्व नहीं है उनका भी एक नृत्य रखा गया है!
संस्था के अनूप गौड़ ने बताया कि हमारी संस्था केवल एक संस्था ही नहीं है बल्कि एक परिवार के रूप में कार्य कर रही है और उक्त संस्था में केवल अजमेर के ही नहीं बल्कि चित्तौड़ किशनगढ़, सरवाड़,सावर और जयपुर आदि के कलाकार भी नियमित रूप से हमारे कार्यक्रम में भाग लेते हैं! संस्था गीत संगीत के अतिरिक्त समाज सेवा के भी कार्य निरंतर कर रही है! संस्था के सदस्य अजमेर में और देश के विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर निःशुल्क भजन संध्या का भी आयोजन कर रही है! संस्था के कमल शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है! समय-समय पर अन्य भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे!
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved