Post Views 01
April 3, 2026
सिविल लाइंस थाना अंतर्गत फूस की कोठी इलाके में किराएदार और मकान मालिक के विवाद के बीच फायरिंग करने वाले किराएदार खादिम गुलरेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके नाबालिक पुत्र को भी निरुद्ध किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ को नॉर्थ शिवम जोशी थाना अधिकारी शंभू सिंह आदि ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 1 अप्रैल को किराये के मकान विवाद में फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इलाके में रहने वाली आयशा नामक महिला ने थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि उसके मकान में गुलरेज नामक व्यक्ति किराए पर रहता है जो किराया नहीं देता और लड़ाई झगड़ा करता है आज भी उसने लड़ाई झगड़ा किया इस दौरान अवैध देशी पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में 16 वर्षीय युवक तूफेल खान घायल हो गया जिसका जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से 2 कारतूस खोल बरामद किए थे।
आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए हैं।मुख्य आरोपी मोहम्मद गुलरेज को गिरफ्तार करने के साथ ही आरोपी के नाबालिग पुत्र को भी निरुद्ध किया गया है।
आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved