Post Views 01
April 3, 2026
7 करोड़ के जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास, क्षेत्र के युवा व बेटियों को मिलेगा लाभ - भदेल
अजमेर 3 अप्रैल। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को चन्द्रवरदायी नगर योजना में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री भागीरथ चौधरी एवं अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल झूझारूपन के साथ कार्य करती है। इस कारण विधानसभा क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें मिल जाती है। राजकीय जीएनएम नर्सिंग स्कूल अजमेर दक्षिण में आरम्भ करवाने के लिए श्रीमती भदेल ने बहुत संघर्ष किया। अब इस स्कूल के आरम्भ होने से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए भी उपयोगी होगा।
उन्होंने कहा कि भारत प्रतिभाओं को देश है। इस प्रतिभा को सुविधा प्रदान कर तराशने तथा अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। चिकित्सा के क्षेत्र में अधिकतम युवाओं को अपना कैरियर बनाना चाहिए। इससे आम जन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस स्कूल के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में इन्द्र देव का आर्शीवाद मिलना शुभ संकेत है। यह स्कूल जल्द ही आरम्भ होगी। इससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि इस नर्सिंग स्कूल की स्थापना के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थीं। क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि क्षेत्र में सरकारी नर्सिंग स्कूल की स्थापना की जाए। इससे उन्हें महंगे निजी संस्थानों में प्रवेश नहीं लेना पड़ेगा। दूर-दराज के शहरों में जाकर पढ़ाई करने की मजबूरी से भी राहत मिलेगी।
विधायक भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए उनके प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में इस नर्सिंग स्कूल की स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब विभागीय प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इससे जल्द ही विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलने लगेगा। इसका निर्माण 7 करोड़ की लागत से होगा इसके लिए 60 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई गई है।
अपने संबोधन में विधायक श्रीमती भदेल ने कहा कि इस नर्सिंग स्कूल के प्रारंभ होने से अजमेर शहर सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा के लिए अन्य जिलों एवं दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विशेष रूप से क्षेत्र की बेटियों और युवाओं को अपने ही शहर में नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह नर्सिंग स्कूल रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी भविष्य में सैटेलाइट हॉस्पिटल आदर्श नगर, क्षेत्र की राजकीय चिकित्सालयों तथा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय (जेएलएन) अजमेर सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा जेएलएन अस्पताल पर बढ़ते अतिरिक्त भार को भी कम करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के विद्यार्थी अपनी सेवाएं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सैटेलाइट चिकित्सालय में देंगे।
नर्सिग छात्रावास का होगा निर्माण- भदेल
विधायक श्रीमती भदेल ने कहा कि नर्सिंग स्कूल के साथ ही 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाला नर्सिंग छात्रावास (हॉस्टल) भी बनाया जाएगा। यह हॉस्टल विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।
जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी ने कहा कि इस नर्सिंग स्कूल के आरम्भ होने से नया इतिहास बनेगा। क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। सरकार के द्वारा युवाओं को रोजगार देने की दिशा में इस स्कूल की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में इस स्कूल से नया स्वरूप मिलेगा। डॉ. जी.सी. मीणा ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसका लाभ मेडिकल कॉलेज को भी मिलेगा।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत राजेश घाटे शहर जिला महामंत्री ,रविन्द्र सिंह जादौन शहर जिला उपाध्यक्ष, भवानी जेदिया आर्य मण्डल अध्यक्ष, हितेश ढाबरिया आदर्श मण्डल अध्यक्ष, रजनीश चौहान झलकारी मण्डल अध्यक्ष, हेमन्त सांखला शहर जिला मंत्री, संदीप माखीजानी झलकारी बाई मण्डल महामंत्री, मोहन लालवानी पूर्व आर्य मण्डल अध्यक्ष, अंकित गुर्जर शहर जिला मंत्री, दिलावर चौहान शहर जिला प्रवक्ता, सागर झामनानी शहर जिला सोशल मीडिया प्रभारी ,दीपक शर्मा, शहर जिला प्रवक्ता, चिराग चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हेमन्त सुनारीवाल, सोशल मीडिया संभाग प्रभारी, बीना टांक, शहर जिला महामंत्री, सीमा गोस्वामी, अध्यक्ष पूर्व महिला मोर्चा, मंजू शर्मा, पूर्व जिला मंत्री महिला मोर्चा, तिलक रावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, रोमेश मिश्रा, आदर्श मण्डल महामंत्री, संतोष मौर्य, झलकारी बाई मण्डल उपाध्यक्ष, अंजना शेखावत, पार्षद, शीलम बैरवा, पार्षद, महेन्द्र रॉव, पार्षद, रोहित सोगरा, महामंत्री झलकारी बाई मण्डल, विक्रम तम्बोली, पार्षद, महेश्वर झा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा, हेमन्त नायक, गीता जांगिड, पार्षद, सीता टांक, पार्षद, हेमलता खत्री, सुरेश गुर्जर, देवेश शेखावत, गौरव टांक, आनन्द भडाणा, गौरव उपाध्याय, मोहन राजोरिया, रणजीत सिंह नरूका, आनन्द चौधरी, ज्ञानचंद मालू, नौरत रेगर, पतरात यादव, नरेन्द्र दुहार, गणेश रावत, अनिल रावत, डॉ. सुभाष माहेश्वरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, एडीए के अधिकारी राजेन्द्र कुडी, योगेन्द्र शेखावत, प्रेम सिंह रावत उपस्थित रहे। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों में डॉ. अरविन्द खरे, अधीक्षक जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर, डॉ. हेमेश्वर हर्षवर्धन, डॉ. सुनिल माथुर एडिशनल प्रिंसीपल जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर, डॉ ज्योत्सना रंगा जी, सीएमएचओ अजमेर डॉ. संगीता, सैटेलाइट हॉस्पिटल अजमेर, डॉ. विनय कपूर, सैटेलाइट हॉस्पिटल अजमेर, डॉ. सुनिल कुमार माथुर, एडिशनल प्रिंसीपल जेएलएन, डॉ. कमलेश तनवानी, एडिशनल प्रिंसीपल जेएलएन, निमेश कुमार दवे, प्रिंसीपल नर्सिंग स्कूल, राय सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved