For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123552161
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर |  Ajmer Breaking News: अजमेर को मिली आधुनिक पशु चिकित्सा की सौगात, एनीमल इन्डोर वार्ड एवं डोरमेट्री का हुआ शुभारंभ,1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ इन्डोर वार्ड, गंभीर बीमार पशुओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर |  Ajmer Breaking News: 7 करोड़ के जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास, क्षेत्र के युवा व बेटियों को मिलेगा लाभ - भदेल |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना ,37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल का हुआ शुभारम्भ, सिविल डिफेंस स्वंयसेवक करते हैं निःस्वार्थ सेवा- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: मिले सुर मेरा तुम्हारा(MSMT) म्यूजिकल सिंगिंग ग्रुप का वार्षिकोत्सव 5 अप्रैल को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत खतरनाक नशे में शुमार एमडी और स्मैक के साथ एक लड़की गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एडीजी रुपिंदर सिंह एक दिवसीय दौरे पर आए अजमेर,रेंज आईजी कार्यालय पहुंचते ही दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार,सिविल लाइंस थाना ओर जिला स्पेशल टीम की कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत फूस की कोठी इलाके में किराएदार और मकान मालिक के विवाद के बीच फायरिंग करने वाले किराएदार खादिम गुलरेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। | 

अजमेर न्यूज़: सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल का हुआ शुभारम्भ, सिविल डिफेंस स्वंयसेवक करते हैं निःस्वार्थ सेवा- श्री देवनानी

Post Views 01

April 3, 2026

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के वरिष्ठ वॉलंटियर्स द्वारा सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल 2026 का आयोजन शुक्रवार 3 से 5 अप्रैल तक पुष्कर स्थित पुष्कर फोर्ट रिसॉर्ट में किया जा रहा है।

सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल का हुआ शुभारम्भ, सिविल डिफेंस स्वंयसेवक करते हैं निःस्वार्थ सेवा- श्री देवनानी

अजमेर, 3 अप्रैल। सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिविल डिफेंस स्वंयसेवक निःस्वार्थ रूप से सेवा करते है। 

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है। उसके द्वारा जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में कार्य किया जाता है। इनके द्वारा सैकड़ों जाने बचाई गई है। आपदा प्रबन्धन के समय सबसे पहले सिविल डिफेंस को याद किया जाता हैै। सिविल डिफेंस आपदा प्रबन्धन के सम्बन्ध में जनजागरूकता भी पैदा करता है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपदा प्रबन्धन में आधुनिक उपकरणों का भी उपयोग होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि स्वंयसेवक आपदा प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर जान और माल की रक्षा करते है। नागरिक सुरक्षा के सम्बन्ध में विद्यालयों में भी पढ़ाया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थियों में किए जाने वाले व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।

ज्ञातव्य है कि नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के वरिष्ठ वॉलंटियर्स द्वारा सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल 2026 का आयोजन शुक्रवार 3 से 5 अप्रैल तक पुष्कर स्थित पुष्कर फोर्ट रिसॉर्ट में किया जा रहा है। इसका विषय जन सुरक्षा की गारंटी रखा गया है। कार्निवल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों, एमएसएमई उद्यमियों तथा आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर सुरक्षा, सेवा, प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। आयोजन के अंतर्गत देशभर से वरिष्ठ वॉलंटियर्स, अधिकारीगण तथा विशिष्ट अतिथि भाग ले रहे है। कार्निवल के माध्यम से नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर जन सुरक्षा के प्रयासों को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved