For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123552689
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर |  Ajmer Breaking News: अजमेर को मिली आधुनिक पशु चिकित्सा की सौगात, एनीमल इन्डोर वार्ड एवं डोरमेट्री का हुआ शुभारंभ,1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ इन्डोर वार्ड, गंभीर बीमार पशुओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर |  Ajmer Breaking News: 7 करोड़ के जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास, क्षेत्र के युवा व बेटियों को मिलेगा लाभ - भदेल |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना ,37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल का हुआ शुभारम्भ, सिविल डिफेंस स्वंयसेवक करते हैं निःस्वार्थ सेवा- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: मिले सुर मेरा तुम्हारा(MSMT) म्यूजिकल सिंगिंग ग्रुप का वार्षिकोत्सव 5 अप्रैल को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत खतरनाक नशे में शुमार एमडी और स्मैक के साथ एक लड़की गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एडीजी रुपिंदर सिंह एक दिवसीय दौरे पर आए अजमेर,रेंज आईजी कार्यालय पहुंचते ही दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार,सिविल लाइंस थाना ओर जिला स्पेशल टीम की कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत फूस की कोठी इलाके में किराएदार और मकान मालिक के विवाद के बीच फायरिंग करने वाले किराएदार खादिम गुलरेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। | 

अजमेर न्यूज़: रामगंज थाना अंतर्गत खतरनाक नशे में शुमार एमडी और स्मैक के साथ एक लड़की गिरफ्तार

Post Views 01

April 3, 2026

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़की को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

रामगंज थाना अंतर्गत खतरनाक नशे में शुमार एमडी और स्मैक के साथ एक लड़की गिरफ्तार

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़की को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

अजमेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगंज थाना अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक 27 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़की के कब्जे से खतरनाक नशे में शुमार MD और स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि वह यह नशा अपनी मां से लाकर बेचने निकली थी, पुलिस अब इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी हिमांशु जांगिड़ व सीओ दक्षिण मनीष बडगूजर के सुपरविजन में थानाधिकारी ( ट्रेनी आईपीएस) डॉ. दीपेन्द्र सैनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि थाना इलाके की सांसी बस्ती में महिलाएं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री कर रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम फैक्ट्री वाली गली, सांसी बस्ती पहुंची, जहां एक लड़की पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगी। महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसे रोका ओर उसकी तलाशी ली तो  उसके पास से दो प्लास्टिक की थैलियों में पाउडर नुमा पदार्थ मिला। जांच में यह पदार्थ एमडी और स्मैक पाया गया। जिसका वजन करने पर स्मैक 33.32 ग्राम और एमडी 9.50 ग्राम निकली। कुल 42.82 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी माधुरी भोगावत निवासी सांसी बस्ती, भगवानगंज को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved