For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123551390
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर |  Ajmer Breaking News: अजमेर को मिली आधुनिक पशु चिकित्सा की सौगात, एनीमल इन्डोर वार्ड एवं डोरमेट्री का हुआ शुभारंभ,1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ इन्डोर वार्ड, गंभीर बीमार पशुओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर |  Ajmer Breaking News: 7 करोड़ के जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास, क्षेत्र के युवा व बेटियों को मिलेगा लाभ - भदेल |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना ,37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल का हुआ शुभारम्भ, सिविल डिफेंस स्वंयसेवक करते हैं निःस्वार्थ सेवा- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: मिले सुर मेरा तुम्हारा(MSMT) म्यूजिकल सिंगिंग ग्रुप का वार्षिकोत्सव 5 अप्रैल को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत खतरनाक नशे में शुमार एमडी और स्मैक के साथ एक लड़की गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एडीजी रुपिंदर सिंह एक दिवसीय दौरे पर आए अजमेर,रेंज आईजी कार्यालय पहुंचते ही दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार,सिविल लाइंस थाना ओर जिला स्पेशल टीम की कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत फूस की कोठी इलाके में किराएदार और मकान मालिक के विवाद के बीच फायरिंग करने वाले किराएदार खादिम गुलरेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। | 

अजमेर न्यूज़: मसीह धर्मावलंबियों ने मनाया प्रभु यीशु मसीह का बलिदान दिवस गुड फ्राइडे, ईसाई धर्म का पवित्र और शोक भरा दिन,

Post Views 01

April 3, 2026

इस अवसर पर चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना आराधना, जयपुर रोड स्थित मेथाडिस्ट कैथोड्रिल चर्च में फादर एफ डब्ल्यू फिलिप् के सानिध्य में हुई प्रार्थना सभा,बड़ी संख्या में मसीह धर्मावलंबी जुटे 

मसीह धर्मावलंबियों ने मनाया प्रभु यीशु मसीह का बलिदान दिवस गुड फ्राइडे, ईसाई धर्म का पवित्र और शोक भरा दिन, इस अवसर पर चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना आराधना, जयपुर रोड स्थित मेथाडिस्ट कैथोड्रिल चर्च में फादर एफ डब्ल्यू फिलिप् के सानिध्य में हुई प्रार्थना सभा,बड़ी संख्या में मसीह धर्मावलंबी जुटे 

हर वर्ष ईस्टर संडे से ठीक पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाने वाला गुड फ्राइडे 3 अप्रैल शुक्रवार को मनाया गया। ईसा मसीह के बलिदान के दिवस पर प्रभु ईसा मसीह ने मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। यीशु ने प्रेम क्षमा और शांति का संदेश फैलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसके विरोध में उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया। यह दिन ईसा मसीह की पीड़ा और उनके क्रूस पर मृत्यु को याद करते हुए प्रार्थना, उपवास, आत्म चिंतन और आराधना के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर चर्चेज में विशेष प्रार्थनाएं सभाएं आयोजित की गई। दोपहर 12:00 से 3:00 के बीच प्रार्थनाएं हुई आराधनाएं हुई और उपदेश हुए।ठीक वही समय जब यीशु को सूली पर लटकाया गया था तब विशेष प्रार्थना की जाती है। लोग काले कपड़े पहनते हैं या चर्च में सादगी से जाते हैं। इसे ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। अजमेर के जयपुर रोड स्थित मेथाडिस्ट कैथोड्रिल चर्च में फादर एफ डब्ल्यू फिलिप् के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अजमेर के मसीह समाज से जुड़े सैकड़ो महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए और प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया इस दौरान विश्व में चल रहे युद्ध के समाप्त होने के लिए भी प्रार्थना की गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved