For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122730164
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 88,291 महिला यात्रियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान |  Ajmer Breaking News: टीआरडी/इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता, डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: खरीफ-2026 उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं निगरानी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में होलसेल तेल व्यापारी के गोदाम से चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: आना सागर चौपाटी के बाद अब आगरा गेट के स्ट्रीट वेंडर्स को भी मिली अदालत से बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर मंडल पर ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 88,291 महिला यात्रियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

Post Views 01

March 30, 2026

ऑपरेशन मेरी सहेली को विशेष रूप से उन महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया जो लंबी दूरी की ट्रेनों में अकेले यात्रा करती हैं।

अजमेर मंडल पर 'ऑपरेशन मेरी सहेली' के तहत 88,291 महिला यात्रियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
भारतीय रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) अजमेर मंडल द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में, आरपीएफ अजमेर मंडल द्वारा संचालित 'ऑपरेशन मेरी सहेली' के अंतर्गत वर्ष 2025 में एक बड़ी सफलता हासिल की है। आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान अजमेर मंडल पर यात्रा करने वाली 88,291 महिला यात्रियों की विभिन्न समस्याओं का इस पहल के तहत निस्तारण किया गया।
'ऑपरेशन मेरी सहेली' को विशेष रूप से उन महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया जो लंबी दूरी की ट्रेनों में अकेले यात्रा करती हैं। मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीपक कुमार आजाद के निर्देशन में महिला आरपीएफ कर्मियों की एक समर्पित टीम स्टेशन पर महिला यात्रियों को सहयोग, सहायता व सुरक्षा प्रदान करती है। यात्रा के दौरान महिला कर्मियों द्वारा यात्रियों को सुरक्षा सावधानियों, जैसे अनजान यात्री से भोजन न लेना और आपातकालीन हेल्पलाइन 139  या रेल मदद एप के उपयोग के बारे में जागरूक किया जाता है।  वर्ष 2025 में दर्ज की गई 88,291 समस्याओं में सुरक्षा संबंधी चिंताएं, तकनीकी सहायता, और यात्रा के दौरान होने वाली असुविधाएं शामिल थीं, जिनका मौके पर ही या अगले स्टेशन पर समाधान सुनिश्चित किया गया। 
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा  इस अभियान को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए महिला कर्मियों की भर्ती और आधुनिक तकनीक का लगातार समावेश किया जा रहा है ताकि प्रत्येक महिला यात्री भारतीय रेलवे में सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ सफर कर सके। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved