Post Views 01
March 30, 2026
क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में होलसेल तेल व्यापारी के गोदाम से चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार
अजमेर शहर के पड़ाव क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट स्थित तेल के होलसेल व्यवसाई के गोदाम से फॉर्चून तेल के पीपे चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की वारदात रात के समय हुई थी, जिसके बाद पीड़ित गोदाम मालिक ने क्लॉक टावर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। क्लॉक टॉवर थाना प्रभारी भीकाराम काला ने बताया कि पीड़ित गोदाम मालिक लेखराज ने मामला दर्ज कराया था।
इसके बाद टीम का गठन कर जांच शुरू की गई आ सूचना ओर सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी अजहर खान, सलीम खान और असरद खान को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी शाहरुख खान फरार चल रहा था।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने शाहरुख खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से अन्य कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रामगंज थाना क्षेत्र में एक पान की दुकान में भी चोरी की थी। अलवर गेट थाना क्षेत्र से मोटरसाकिल भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने और अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।
आरोपी शाहरुख खान आदतन नशेड़ी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए लगातार चोरी की वारदातें कर रहा है। इसके खिलाफ रामगंज थाने में चोरी के दो मुकदमे है जबकि डिग्गी चौक और धान मंडी से बाइक चुराना कबूल किया है। इसके अलावा एक मामला अलवर गेट थाने में दर्ज है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved