For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122725952
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 88,291 महिला यात्रियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान |  Ajmer Breaking News: टीआरडी/इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता, डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: खरीफ-2026 उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं निगरानी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में होलसेल तेल व्यापारी के गोदाम से चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: आना सागर चौपाटी के बाद अब आगरा गेट के स्ट्रीट वेंडर्स को भी मिली अदालत से बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Post Views 01

March 30, 2026

आरोपी हंसराज हत्या के मामले में सजा काट रहा था जिसे ओपन जेल में रखा गया था। जानकारी के अनुसार सायं कालीन हाजिरी के दौरान वह मौजूद नहीं मिला,

अजमेर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हंसराज हत्या के मामले में सजा काट रहा था जिसे ओपन जेल में रखा गया था। जानकारी के अनुसार सायं कालीन हाजिरी के दौरान वह मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद जेल प्रहरी ने तुरंत सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल की खुली जेल से कैदी के गायब होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपी हंसराज अजमेर बस स्टैंड के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह फरार होने के बाद कहां-कहां गया और किसके संपर्क में रहा। आरोपी को दोबारा जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved