For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122725181
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 88,291 महिला यात्रियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान |  Ajmer Breaking News: टीआरडी/इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता, डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: खरीफ-2026 उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं निगरानी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में होलसेल तेल व्यापारी के गोदाम से चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: आना सागर चौपाटी के बाद अब आगरा गेट के स्ट्रीट वेंडर्स को भी मिली अदालत से बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। | 

अजमेर न्यूज़: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई।

Post Views 21

March 30, 2026

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित भाजपा ओर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शोभायात्रा का अलग अलग स्थानों पर स्वागत कर जैन बंधुओं को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी।

चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई।
सोमवार सुबह केसरगंज स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर से जैन धर्म की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव को दर्शाती हुई लगभग 15 झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाल कर सत्य अहिंसा का संदेश दिया गया।

शोभायात्रा में जैन समाज के महिला पुरुष व बच्चों ने जैन भजनों पर अपनी आस्था को प्रदर्शित करते हुए नृत्य किया। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह विभिन्न् समाज एवं संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सेठ भागचंद सोनी परिवार द्वारा निर्मित स्वर्ण रथ पर श्रीजी की सवारी विराजमान थी इसके साथ ही 13 अन्य रथ भी शामिल रहे। निर्यापक मुनि योग सागर महाराज ससंघ शामिल हुए।
शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया साड़ी और पुरुष श्वेत वस्त्रों धारण कर मौजूद रहे। अलग-अलग स्थानों से आई बैंड बाजा पार्टियों ने अपनी मधुर धुनों की प्रस्तुति दी तो वहीं केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित भाजपा ओर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शोभायात्रा का अलग अलग स्थानों पर स्वागत कर जैन बंधुओं को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी। शोभायात्रा जा नला बाजार से होते हुए दरगाह के सामने पहुंची तब 
दरगाह के खादिमों द्वारा जैन समाज के प्रमुख लोगों की दस्तारबंदी कर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई।
देश का सबसे बड़ा सोने का रथ अजमेर में भी सेठ भागचंद सोनी परिवार के पास है। करोड़ों रुपए के इस रथ को साल में एक बार महावीर जयंती पर निकाला जाता है। करीब डेढ़ सौ साल पहले इसे दिल्ली के कारीगरों ने बनाया था। करीब 25 साल पहले इसके मेंटेनेंस पर 25 लाख रुपए खर्च हुए थे। श्रद्धालु ने इसे हाथों से खींचते हैं। रथ का बेसिक स्ट्रक्चर लकड़ी और तांबे का है। रथ के ऊपर सोने की परत चढ़ाई गई है। रथ के मुख्यतः तीन पार्ट्स हैं। इसमें आगे की तरफ घोड़े, पीछे बग्गी और गुंबदनुमा छत है। इसके अलावा इसके अलग-अलग 51 पार्ट्स हैं। महावीर जयंती से कुछ दिन पहले ही ट्रस्ट के सदस्यों की देखरेख में रथ के पार्ट्स को असेंबल किया जाता है। रथ यात्रा समाप्त होने के बाद वापस इनके पार्ट्स को अलग-अलग कर दिया जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved