For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122725606
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 88,291 महिला यात्रियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान |  Ajmer Breaking News: टीआरडी/इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता, डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: खरीफ-2026 उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं निगरानी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में होलसेल तेल व्यापारी के गोदाम से चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: आना सागर चौपाटी के बाद अब आगरा गेट के स्ट्रीट वेंडर्स को भी मिली अदालत से बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। | 

अजमेर न्यूज़: खरीफ-2026 उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं निगरानी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

Post Views 21

March 30, 2026

जिला कलक्टर ने मांग के अनुरूप आपूर्ति एवं संतुलित उपयोग के दिए निर्देश जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्यवाही

खरीफ-2026 उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं निगरानी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
जिला कलक्टर ने मांग के अनुरूप आपूर्ति एवं संतुलित उपयोग के दिए निर्देश जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्यवाही

अजमेर, 30 मार्च। खरीफ-2026 के लिए जिले में उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता, पारदर्शी वितरण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में उर्वरकों की मांग का वैज्ञानिक आकलन कर समय पर राज्य स्तर पर प्रेषित किया जाए। इससे किसानों को आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सकेंगे।

बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य स्तर से निर्धारित मात्रा के अनुरूप उर्वरकों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कंपनियों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा अंतिम छोर तक आपूर्ति की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिले में आगामी खरीफ की बुवाई के दौरान ट्रेंड के अनुसार उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखने एवं संभावित अधिक मांग वाले क्षेत्रों का पूर्व चिह्निकरण कर अग्रिम सूचना राज्य स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता एवं समानता बनाए रखने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से उचित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीओएस मशीन पर उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से करने तथा आईएफएमएस पोर्टल के माध्यम से बार-बार एवं अधिक मात्रा में यूरिया क्रय करने वाले कृषकों की निगरानी कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

उन्होंने जिले में उर्वरकों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर सख्त अंकुश लगाने के लिए उर्वरक निरीक्षकों के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग, औचक निरीक्षण एवं प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य जिलों में उर्वरकों के अवैध परिगमन को रोकने तथा पीक सीजन में विशेष निगरानी रखने को कहा। उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया।

बैठक में जिला कृषि कार्यालय में उर्वरक प्रबंधन एवं निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कंट्रोल रूम की जानकारी सोशल मीडिया, समाचार पत्रों एवं व्हाट्सएप आदि माध्यमों से व्यापक रूप से प्रचारित करने तरा सोशल मीडिया पर भ्रमित करने वाली सूचनाओं पर नजर रखने को भी कहा। 

कृषि क्षेत्र में टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर उर्वरकों की मात्रा निर्धारण तथा नीम कोटेड यूरिया के कृषि उपयोग को सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया। साथ ही प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, हरी खाद, एनपीके एवं एसएसपी उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों में जागरूकता बढ़ाने के लिए गोष्ठियां, रात्रि चौपाल, प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु जांगिड़, कृषि विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती उषा चितारा, श्रीमती अनुपमा, इफ्को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री निर्भय चौधरी, अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्री हरिश सिवासिया, चम्बल फर्टीलाईजर के श्री जीतराम गुर्जर, जिला आदान संघ के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उर्वरक डीलर उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved