For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122725880
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 88,291 महिला यात्रियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान |  Ajmer Breaking News: टीआरडी/इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता, डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: खरीफ-2026 उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं निगरानी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में होलसेल तेल व्यापारी के गोदाम से चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: आना सागर चौपाटी के बाद अब आगरा गेट के स्ट्रीट वेंडर्स को भी मिली अदालत से बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई

Post Views 01

March 30, 2026

समर कंटीजेंसी प्लान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आमजन को गर्मी के मौसम में निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए गए।

विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

अजमेर, 30 मार्च। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर कंटीजेंसी प्लान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आमजन को गर्मी के मौसम में निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

 जिला कलक्टर ने ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े। इसके लिए सभी विभाग समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। विभागवार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने औसत निस्तारण समय में गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर समाधान करने को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों में अधीनस्थ स्तर पर नियमित समीक्षा करें तथा ऐसे प्रकरणों में, जहां कार्मिकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक जवाब या कार्यवाही नहीं की गई हो, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

   उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े साधारण कार्य जैसे नामांतरण, अतिक्रमण हटाने सहित अन्य राजस्व एवं प्रशासनिक प्रकरणों का त्वरित समाधान प्राथमिकता से किया जाए। प्रकरणों को चिन्हित कर उनके सत्यापन एवं पुनः सत्यापन की प्रक्रिया को करते हुए अधिकतम संतुष्टि प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि 45 दिवस से अधिक कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे।

  जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सीपीग्राम पोर्टल से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने तथा स्टार मार्क प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रत्येक माह चिन्हित प्रकरणों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करने के भी निर्देश प्रदान किए। फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग को कुसुम योजना के घटकों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति दर्ज करने, आरडीएसएस के अंतर्गत 33 केवी जीएसएस एवं 11 केवी फीडर पृथक्करण कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। 

    कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, शेडनेट, फार्म पॉन्ड एवं तारबंदी योजनाओं में शेष लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा कृषकों को योजनाओं की व्यापक जानकारी देने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को पीएम-अभीम के अंतर्गत किशनगढ़ आईपीएचएल एवं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा गया तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

   शिक्षा विभाग को मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं निरीक्षण में सुधार लाने को कहा गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अटल प्रगति पथ के लंबित कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए। पीएम विश्वकर्मा योजना में बैंक समन्वय के माध्यम से ऋण वितरण में आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए।

  हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत विभागवार आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के तहत एफएचटीसी कनेक्शनों में तेजी लाने एवं अमृत योजना के कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। पंच गौरव कार्यक्रम के भौतिक लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के साथ ही आगामी वर्ष के लिए पूर्व योजना तैयार करने को कहा गया।

  जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों के लिए मध्य एवं दीर्घकालीन योजना बनाते हुए वार्षिक कार्ययोजना तैयार करें। 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही राजीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए।

  बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती विनीता स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved