For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122730149
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 88,291 महिला यात्रियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान |  Ajmer Breaking News: टीआरडी/इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता, डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: खरीफ-2026 उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं निगरानी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती देश सहित अजमेर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में होलसेल तेल व्यापारी के गोदाम से चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: आना सागर चौपाटी के बाद अब आगरा गेट के स्ट्रीट वेंडर्स को भी मिली अदालत से बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। | 

अजमेर न्यूज़: टीआरडी/इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता, डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन

Post Views 01

March 30, 2026

फाइनल मैच में टी.आर.डी/इलेक्ट्रीकल ने टीआरओ/सेफ्टी टीम को हरा कर खिताब जीता |

टीआरडी/इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता,
डीआरएम श्री राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन

अजमेर मण्डल खेल संघ (ए.डी.एस.ए) के तत्वाधान में एडीएसए स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित डीआरएम कप में टीआरडी/इलेक्ट्रीकल की टीम विजेता रही | रविवार को आयोजित फाइनल मैच में टी.आर.डी/इलेक्ट्रीकल ने टीआरओ/सेफ्टी टीम को हरा कर खिताब जीता | फाइनल के पश्चात् श्री राजू भूतड़ा, मण्डल रेल प्रबन्धक, अजमेर एवं अध्यक्ष, ए.डी.एस.ए, अजमेर व श्रीमति रिंकल भूतड़ा, अध्यक्षा, महिला कल्याण समिति की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह मे विजेता टीम व उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिओं को पुरस्कृत किया गया । डीआरम कप  में अजमेर मण्डल की 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान  कुल 20 लीग मैच खेले गये। 
इस अवसर पर स्पोर्ट्स ग्राउंड में सुविधाओं के विस्तार हेतु एडीएसए स्पोर्ट्स ग्राउंड में नव-स्थापित फ्लड लाइट एवं नव-निर्मित क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन श्री राजू भूतड़ा, मण्डल रेल प्रबन्धक, अजमेर एवं अध्यक्ष, ए.डी.एस.ए, अजमेर व श्रीमति रिंकल भूतड़ा, अध्यक्षा, महिला कल्याण समिति के द्वारा किया गया। इससे खिलाड़ियों को अब रात्रि में भी अभ्यास और मैच खेलने की सुविधा मिल सकेगी। समारोह में वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों, महिला कल्याण संगठन की सदस्यों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अजमेर मंडल खेल संघ (ए.डी.एस.ए) के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवमा) श्री प्रदीप कुमार के निर्देशन में डीआरएम कप 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ रेलवे अधिकारी, महिला कल्याण संगठन की सदस्य, बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved