Post Views 21
March 21, 2026
उदयपुर। एएनटीएफ (एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स) ने ‘ऑपरेशन मदाभूत’ के तहत उदयपुर के 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश डांगी को जयपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब तीन साल से फरार था और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त था।
जांच में पता चला कि प्रकाश डांगी ने 2015 में मेडिकल क्षेत्र में काम करना शुरू किया और 2019 में ‘कृष्णा मेडिकल’ स्टोर खोलकर बिना पर्ची नशीली दवाइयों की बिक्री शुरू कर दी। खासकर खांसी की दवाओं का दुरुपयोग कर उसने कई युवाओं को नशे की लत में धकेला। 2023 से उसके खिलाफ उदयपुर में 7 मामले दर्ज हैं। असाधारण चालाकी से आरोपी ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि रास्ते में लोगों के फोन लेकर अपने परिजनों से संपर्क करता था, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो गया। एएनटीएफ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बड़े नेटवर्क से जुड़े कई अहम नाम भी बता रहा है, जिससे आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई की संभावना है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved