For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121172929
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

उदयपुर न्यूज़: डोटासरा की कुर्सी खतरे में, गौरव वल्लभ ने कहा- चीयर लीडर्स का पुरुष वर्जन

Post Views 71

March 18, 2026

कहा- भाजपा पंचायती राज चुनाव के लिए तैयार

उदयपुर | प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद और भाजपा नेता प्रो. गौरव वल्लभ ने उदयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डोटासरा की कुर्सी जल्द ही जाने वाली है और वर्तमान में वे केवल अपनी पदस्थता बचाने में व्यस्त हैं।
डोटासरा द्वारा सात दिन पहले नागौर में भाजपा को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए वल्लभ ने कहा कि भाजपा राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके सर्वे के अनुसार भाजपा बंपर बहुमत से जीत हासिल करेगी और सही समय पर सही फैसला लिया जाएगा। प्रो. वल्लभ ने कहा, “जिन सज्जनों का नाम लिया जा रहा है, वे तो चीयर लीडर्स के पुरुष वर्जन हैं। इनकी तथ्यहीन बातों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत नहीं। इनका एकमात्र मिशन अपनी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बचाना है। ये बहुत जल्दी पद से हटाए जाने वाले हैं।”
वहीं, गैस सिलेंडर मामले पर वल्लभ ने कहा कि देश में कोई गैस संकट नहीं है। केवल कुछ राजनीतिक दल अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का जिक्र करते हुए कहा कि ये मोदी सरकार की कूटनीति और विदेश नीति का परिणाम है।
बंगाल में टीएमसी पर हमला करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा, “‘4 मई बंगाल से टीएमसी गई’ यह नारा घर-घर में गूंज रहा है। तीन ‘क’ यानी कम्युनिस्ट, कांग्रेस और टीएमसी ने बंगाल को बर्बाद किया। उन्होंने मां, मानुस और माटी के साथ धोखा किया है - शिक्षा, रोजगार और विकास के नाम पर।”


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved