For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121172907
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

उदयपुर न्यूज़: विश्वविद्यालय केवल डिग्री केंद्र नहीं, समाज के परिवर्तन का वाहक बनें - राज्यपाल

Post Views 01

March 18, 2026

राजस्थान विद्यापीठ में वाइस चांसलर्स सम्मेलन का आगाज

उदयपुर | राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि शिक्षक अनंत शक्तियों से युक्त हैं, लेकिन उनकी पूरी क्षमता के उपयोग के लिए उन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता है। “आज मैं इसलिए जामवंत की भूमिका में हूं, ताकि शिक्षकों में उनकी शक्तियों की स्मृति जागृत हो और वे हनुमान की तरह असंभव और विराट काम कर सकें।”
वे विद्यापीठ यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वेस्ट जोन वाइस चांसलर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा गरीबी हटाने का सबसे बड़ा हथियार है और इसमें शिक्षक की भूमिका अहम है।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रो. मंजू बाघमार ने राष्ट्र की शक्ति अनुसंधान, नवाचार और सजग नागरिक निर्णयों में निहित होने का उल्लेख किया। कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री देने के केंद्र न बनकर समाज के परिवर्तन के वाहक बनने की आवश्यकता बताई। भारतीय विश्वविद्यालय संघ अध्यक्ष प्रो. विनय पाठक ने स्वदेशी शिक्षा प्रणाली अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. गौरव वल्लभ ने आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादन और अनुसंधान आधारित शिक्षा को आर्थिक और तकनीकी राष्ट्रवाद का मूल आधार बताया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved