For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121172990
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

उदयपुर न्यूज़: गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 21 सिलेंडर और 2 रिफिलिंग मशीनें जब्त

Post Views 41

March 17, 2026

अवैध गैस रिफिलिंग और जमाखोरी पर कार्रवाई

उदयपुर में प्रशासन ने गैस संकट और कालाबाजारी रोकने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी की। फतहनगर में एक घर से 21 घरेलू गैस सिलेंडर और 2 रिफिलिंग मशीनें जब्त की गईं। साथ ही, सूरजपोल क्षेत्र के दो रेस्टोरेंट से 7 और घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।
जिला रसद अधिकारी प्रथम सृष्टि डबास (ट्रेनी IAS) के निर्देशन में कार्रवाई की गई। जांच में एक रिफिलिंग मशीन से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया। अधिकारियों ने सभी अवैध उपकरण और सिलेंडर जब्त कर लिए। इस कार्रवाई के बाद फतहनगर और सूरजपोल में हड़कंप मच गया। अवैध गैस जमाखोरी और रिफिलिंग करने वाले लोग घबरा गए। प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि आम जनता तक सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से हो।
इसके अलावा, जिला प्रशासन ने सोमवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में अधिकारियों, गैस वितरकों और हितधारकों के साथ बैठक कर आगे की आपूर्ति योजना पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि उदयपुर जिले के चिकित्सा और शिक्षण संस्थानों को प्रतिदिन 86 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved