For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121478310
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक  |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्मित कलेक्ट्रेट के नवीन भवन का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में तेल के गोदाम से लगभग ₹50000 के फॉर्च्यूनर तेल के पीपे हुए चोरी, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत सेंदरिया में रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मचारी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत स्कूटी से जा रही महिला के साथ रामप्रसाद घाट के आसपास हुई लूट की वारदात , |  Ajmer Breaking News: पुष्कर दौरे पर एसपी हर्षवर्धन, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ट्रैफिक और सुरक्षा पर एसपी की नजर, |  Ajmer Breaking News: दिल्ली गेट पुज्य लाल साहब मंदिर ट्रस्ट झूलेलाल धाम से भव्य चेटीचंड जुलूस का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया शुभारंभ,लगभग 45 से 50 झाकियां हुई शामिल,  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। | 

उदयपुर न्यूज़: तेज रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से 20 फीट उछले युवक, एक की मौत

Post Views 61

March 17, 2026

बावलवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में रतलाम-स्वरूपगंज नेशनल हाईवे-927A पर हुआ।
पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक करीब 20 फीट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कमलेश भगोरा (40) को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल (18) का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गरणवास गांव से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved