Post Views 01
March 16, 2026
फुलेरा विधानसभा में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की अफवाह गलत, एजेंसियों पर सामान्य आपूर्ति
फुलेरा विधानसभा:- रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। क्षेत्र में घरेलू एलपीजी एवं वेबसाइक सिलेंडर गैस को लेकर फैल रही किल्लत की अफवाहों को निराधार बताया गया है। क्षेत्र के विभिन्न गैस एजेंसियों पर पड़ताल करने पर सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य पाई गई।
पत्रकारों द्वारा क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया और उपभोक्ताओं से भी बातचीत की गई। जांच के दौरान कोरसोन इंडियन गैस, शाहिद आनंद गैस एजेंसी सांभर, बजरंगबली गैस एजेंसी कचरौदा, अन्नपूर्णा गैस एजेंसी नरेना और इंडियन गैस रेलवे कॉलोनी फुलेरा सहित विभिन्न एजेंसियों पर कहीं भी लंबी कतार या सिलेंडर की कमी जैसी स्थिति नहीं मिली।
उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सामान्य प्रक्रिया के तहत एजेंसी पर आकर ओटीपी देकर सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में करीब 45 दिन के अंतराल में उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
स्थानीय लोगों ने भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही सिलेंडर की कमी की खबरें भ्रामक हैं और एजेंसियों पर नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved