For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121172938
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

राजस्थान न्यूज़: गर्मी में पेयजल संकट नहीं होगा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हर गांव-कस्बे के लिए समर कंटिन्जेंसी प्लान तैयार

Post Views 41

March 15, 2026

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में 48, 72 और 96 घंटे के अंतराल से पानी की सप्लाई होती है,

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि आगामी गर्मी के मौसम में प्रदेशवासियों को पेयजल की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने व्यापक समर कंटिन्जेंसी प्लान तैयार किया है और सभी विभागों तथा जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि हर गांव और कस्बे में प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नए हैंडपंप और नलकूप लगाने के साथ-साथ पुराने जल स्रोतों की मरम्मत, पाइपलाइनों की सुधार सहित सभी कार्य समय से पहले पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में 48, 72 और 96 घंटे के अंतराल से पानी की सप्लाई होती है, वहां इस अंतराल को कम करने के प्रयास किए जाएं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी 41 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, जिसमें मरुस्थलीय, नहरी, आदिवासी और ट्यूबवेल आधारित क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राजस्थान दिवस (19 मार्च) से “विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान” की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों के लिए स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं पर आधारित विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित गांव ही विकसित राजस्थान और विकसित भारत की नींव हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छोटे एवं लघु उद्योगों की पहचान कर उन्हें बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधारोपण को लेकर भी विशेष जोर देते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में करीब 19 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार फलदार वृक्ष लगाए जाएं, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ जल संरक्षण में भी मदद मिले।बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved