For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120479612
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

उदयपुर न्यूज़: मंदिर में चोरी : 8 लाख रुपए बोरे में भरकर ले भागे बदमाश

Post Views 01

March 10, 2026

दूसरे दिन पुजारी को टूटे मिले ताले

उदयपुर | रात के अंधेरे में मंदिर पर हाथ! खाटूश्यामजी मंदिर से 8 लाख पार, बोरे में भरकर ले भागे रुपए... उदयपुर के फतहनगर थाना क्षेत्र में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में गत रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अब उसका सीसीटीवी सामने आया है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से 8 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी लेकर फरार हो गए।
मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि सुबह जब वे पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला और दानपात्र टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चार चोर नजर आए। तीन चोर आराम से दानपात्र तोड़कर नकदी को एक बोरे में भरते दिखाई दिए, जबकि उनका एक साथी बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त और कार्रवाई कमजोर है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द चोर गिरफ्तार नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved