For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120479611
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

राष्ट्रीय न्यूज़: भारत बना टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

Post Views 21

March 9, 2026

भारत ने इस जीत के साथ टी20 विश्व कप की ट्रॉफी तीसरी बार जीती और अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया।

अहमदाबाद। भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया और बतौर मेजबान ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की विस्फोटक पारियों ने मजबूत शुरुआत दी। सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन और ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। तीनों की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने 15 ओवर में ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि बीच के ओवरों में जिमी नीशम ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर भारत को झटका दिया। इसके बावजूद अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 255 तक पहुंचा दिया।

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। फिन ऐलन (9), रचिन रवींद्र (1), ग्लेन फिलिप्स (5) और मार्क चैपमैन (3) जल्दी आउट हो गए। 72 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद कीवी टीम मुकाबले से लगभग बाहर हो गई थी। कप्तान मिचेल सेंटनर और डेरिल मिचेल ने थोड़ी देर संघर्ष किया, लेकिन टीम 159 रन तक ही पहुंच सकी।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस जीत के साथ टी20 विश्व कप की ट्रॉफी तीसरी बार जीती और अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved