For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120479535
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

उदयपुर न्यूज़: रात के सन्नाटे में वारदात: 4 मकानों के ताले तोड़े, लाखों का सोना-चांदी लूटे गए

Post Views 111

March 9, 2026

कूण थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर | बीती रात शहर में चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात उदयपुर के समीप सलूंबर जिले के कूण थाना क्षेत्र में हुई। यहां सबसे बड़ी चोरी हनुमान मंदिर स्थित अजीत कुमार जैन के मकान में हुई, जहां चोरों किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी, दो पेटियां और एक सूटकेस के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया। इस मकान से चोर करीब आठ तोला सोने के आभूषण, डेढ़ लाख रुपए नकद, चांदी की ज्वैलरी और सरकारी दस्तावेज ले गए। परिवार उसी समय अलग कमरे में सो रहा था और चोरी की खबर उन्हें सुबह पता चली। कमलेश कुमार जैन, छोगालाल जुसोंत और शंकरलाल आमेटा के मकानों में ताले तोड़े गए, लेकिन वहां कोई कीमती सामान नहीं मिला। इन मकानों में कई समय से ताले लगे हुए थे और मालिक दूसरी जगह रहते हैं।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है और उन्होंने पुलिस से रात में प्रभावी गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved