For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120416160
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

अजमेर न्यूज़: प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के विषय में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी द्वारा पत्रकार वार्ता

Post Views 01

March 8, 2026

जैन धर्म के 24वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जी 2625 वां 5 दिवसीय जन्म कल्याणक महामहोत्सव दिनांक 25 मार्च से 30 मार्च तक सदैव की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किये जायेगे।

प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के विषय में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी द्वारा पत्रकार वार्ता

जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर श्री आदिनाथ स्वामी का दो दिवसीय जन्म कल्याणक महा-महोत्सव गुरुवार को केसरगंज जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर श्री आदिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महा-महोत्सव आगामी चैत कृष्ण नवमी दिनांक 11 व 12 मार्च बुधवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन, मंदिर केसरगंज, अजमेर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम में दिनांक 11 मार्च बुधवार को प्रातःकाल 6:45 को अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात् श्री आदिनाथ विधान सामूहिक संगीतमय विधान विधानाचार्य श्री अविनाश भैया जी भोपाल द्वारा आयोजित किया जायेगा। रात्रि 8:15 बजे सांस्कृति कार्यक्रम नाटक मंच "सौधर्म इन्द्र सभा" सचिन एण्ड पार्टी भोपाल द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर प्रागंण, केसरगंज, अजमेर में बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा। इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च गुरूवार को प्रातः 5:00 बजे महाराज नाभिराय के दरबार में बधाई गीत व झूला पालना, ब्राहमी महिला मंडल, केसरगंज अजमेर द्वारा किया जायेगा तत्पश्चात् प्रातः 06:40 बजे श्री जिनेन्द्र अभिषेक, शान्तिधारा व श्री संगीतमय जिनेन्द्र पूजन का आयोजन के पश्चात् प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहरण, भव्य श्री जिनेन्द्र शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा में ढोल, घोड़े, बैण्ड, बग्गियाँ, झांकी व श्री जिनेन्द्र प्रभु को विराजमान करते हुए श्रीजी का रथ व श्री पार्श्वनाथ संगीत मंडल केसरगंज समधुर भजनों से आनन्दित करेगा। समाज के महिला मण्डल, पुरुष संगठन व समस्त साधर्मीजन हाथों में जैन धर्म ध्वजा लेकर शोभयात्रा में सम्मिलित होगे। शोभयात्रा शहर के विभिन्न मार्ग केसरगंज जैन मंदिर से नवज्योति मार्ग, गोल चक्कर, आर्य समाज मार्ग, स्टेशन रोड, गांधी भवन, मदार गेट, कवंडसपुरा, पड़ाव होते हुए आदिनाथ मार्ग पर सम्पन्न होगी। तत्पश्चात् प्रातः 10:15 बजे आदिनाथ मार्ग, लाल कोठी, केसरगंज पर एक वृहद सभा का आयोजन किया जायेगा जिसमें चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, मंगलाचरण व मांगलिक उ‌द्बोधन होगा। सभा में जनप्रतिनिधि राजनेता, अन्य अतिथि व समाज की समस्त उत्कृष्ट संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाज के समस्त गणमान्य बन्धु उपस्थित होगे। दोपहर 12:00 बजे से आमजन को आदिनाथ मार्ग पर जैन सेवा के अन्तर्गत भोजन वितरण किया जायेगा एवं साधर्मी बन्धुओं व आगन्तुक अतिथियों वात्सल्य भोजन की व्यवस्था दिगम्बर जैसवाल जैन धर्मशाला केसरगंज में रखी गई है।

जैन धर्म के 24वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जी 2625 वां 5 दिवसीय जन्म कल्याणक महा महोत्सव दिनांक 25 मार्च से 30 मार्च तक सदैव की भांति इस वर्ष भी मिती चैत्र शुक्ला 13 विक्रम संवत् 2083 तदनुसार दिनांक दिनांक 30 मार्च 2026 सोमवार को जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी जी के 2625 वें जन्म कल्याणक समारोह के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय कार्यकम दिनांक 25 मार्च बुधवार से 30 मार्च सोमवार तक श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर कैसरगंज अजमेर में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किये जायेगे।पत्रकार वार्ता में सुनील कुमार जैन ढीलवारी अध्यक्ष,सुनील कुमार जैन साहबजाज मंत्री, दीपक कोठारी प्रचार प्रसार एवं उत्सव संयोजक सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved