For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120416164
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

अजमेर न्यूज़: बेची हुई बाइक के पैसे मांगने पहुंचे युवक पर बाइक मैकेनिक और उसके साथियों ने किया जानलेवा हमला,

Post Views 01

March 8, 2026

चाकू पेचकस और लोहे की रोड से किए गए हमले में रोचक गोयल हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी, सदर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बेची हुई बाइक के पैसे मांगने पहुंचे युवक पर बाइक मैकेनिक और उसके साथियों ने किया जानलेवा हमला,

चाकू पेचकस और लोहे की रोड से किए गए हमले में रोचक गोयल हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी, सदर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


रविवार दोपहर पुराने प्रभात सिनेमा के नजदीक बाइक मैकेनिक की शॉप पर बेची गई बाइक के पैसे लेने पहुंचे एक युवक पर बाइक मैकेनिक और उसके साथियों ने लोहे की रोड, पेचकस और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद घायल युवक ने अपने भाई को फोन कर बुलाया तो सभी आरोपी वहां से भाग गए। घायल रोचक गोयल को उसके भाई अमिश गोयल घायल अवस्था में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी में उसका इलाज किया गया। उसके पेट की बाई ओर गहरा जख्म हुआ है। घायल रोचक के भाई अमिश गोयल की ओर से सदर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।
घायल रोचक गोयल ने बताया कि उसने अपनी एक बाइक प्रभात सिनेमा के पास मोटर मैकेनिक मोहित चौधरी को बेची थी जिसका पेमेंट 12 है हज़ार रुपए काफी टाइम से नहीं दे रहा था। आज जब पैसे मांगे तो उसने कहा दुकान पर आकर ले जा जब वह दुकान पर पैसे लेने पहुंचा तो कार्तिक दलसानिया, मोहित चौधरी और उसके अन्य साथियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की गाली गलौज की और हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved