Post Views 01
March 8, 2026
धार्मिक नगरी पुष्कर में आज शाम यज्ञ सम्राट पूज्य प्रखर जी महाराज के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें देशभर से आए हजारों विद्वान पंडितों , यजमान परिवारों के अलावा ग्यारह सौ महिलाओं ने कलश धारण कर हिस्सा लिया । खास बात यह रही कि तीर्थ नगरी के इतिहास में अभी तक की सबसे विशाल शोभायात्रा का कस्बे में सैकड़ों जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।आपको बता दें कि शाम साढ़े चार बजे प्रखर जी महाराज के साथ देशभर से पहुंचे कई संत महात्माओं के सानिध्य में शोभायात्रा की शुरुआत हुई जिसमें लगभग साढ़े तीन हजार लोग शामिल हुए । बैंड बाजों के साथ शुरू हुई इस यात्रा का ब्रम्ह घाट पहुंचने पर स्थानीय तीर्थ पुरोहित संघ सहित अन्य पुरोहितों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । इसके पश्चात प्रखर जी महाराज सहित अन्य संतो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना की और घाट पर मौजूद ग्यारह सौ से ज्यादा महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की अगुवाई की ।
ब्रम्ह घाट से शुरू हुई कलश यात्रा गऊ घाट , सदर बाजार , बद्री घाट , वराह चौक , महादेव चौक , सूर्य धर्मशाला , नए रंगजी मंदिर , गुरुद्वारा , हाई लेवल ब्रिज , श्री ब्रम्ह सावित्री वेद विद्यालय होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची । खास बात यह रही कि इस दौरान कस्बे में कई सामाजिक संस्थाओं , स्थानीय नागरिकों , व्यापारियों एवं ब्राम्हण समाज के अलग अलग प्रतिनिधियों द्वारा सैकड़ों जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।
केबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने भी किया शोभायात्रा का स्वागत •••
शोभायात्रा का स्वागत करने वालों में स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत , निवर्तमान सभापति कमल पाठक सहित कई भाजपाई कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिन्होंने पुष्प वर्षा कर संतो का आशीर्वाद ग्रहण किया ।
शोभायात्रा में यह संत महात्मा हुए शामिल •••
इस आयोजन में महानिर्वाण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर विशोकानंद जी महाराज , शिष्य ब्रम्हचारी आनंद प्रकाश महाराज , महंत महादेवदास जी बाबाजी मठाधीश उत्तराखंड नंदादेवी शक्तिपीठ केदारनाथ , युवराज प्रपन्नाचार्य जी महाराज , स्वामी गोविंद चेतन महाराज ( महेश्वर नर्बदा तट ) स्वामी हितेश्वरानंद जी महाराज उदयपुर , स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज डीडवाना , गुणप्रकाश चैतन्य ब्रम्हचारी महाराज भादरा , स्वामी दयानंद महाराज संगरिया , बाग़िस ब्रह्म चारी महाराज , केशव स्वरूप ब्रम्हचारी महाराज सहित कई अन्य संत मौजूद थे ।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved