For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119183219
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया। |  Ajmer Breaking News: धर्म ध्वजवाहक मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के किया बागेश्वर धाम सरकार का अभिनंदन, अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ कमाने की अपील |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान,शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली सभा को लेकर कायड़ विश्राम स्थल पर भाजपा नेताओं ने किया भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पाकीजा महीना रमजान के तीसरे रोजे को ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पिछले 7 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से समाप्त हो गई है। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण

Post Views 01

February 22, 2026

पुष्कर क्षेत्र में विकास की यह सतत यात्रा आगे भी इसी गति से जारी रहेगी।

पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के साथ ग्राम पंचायत नरवर के ग्राम मानपुरा में 93.55 लाख रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान कीं।

इस अवसर पर मंत्री श्री रावत ने कहा कि पुष्कर क्षेत्र का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही ग्रामीण प्रगति का मूल आधार है, और इसी संकल्प के साथ वे जनआकांक्षाओं को पूरा करने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

लोकार्पण किए गए प्रमुख विकास कार्य (राशि 93.55 लाख)

* मानपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी निर्माण – ₹6 लाख
* अध्यत आश्रम में खुला बरामदा निर्माण – ₹7 लाख
* सार्वजनिक श्मशान में खुला बरामदा – ₹7 लाख
* सार्वजनिक श्मशान में ब्लॉक रोड निर्माण – ₹10 लाख
* भवानी खेड़ा रामदेव मंदिर के पास खुला बरामदा – ₹7 लाख
* मानपुरा राउमावि में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण – ₹15.93 लाख
* मानपुरा राउमावि में 3 कक्षा-कक्ष निर्माण – ₹37.62 लाख
* उप स्वास्थ्य केंद्र मानपुरा में आयुष्मान मंदिर स्थापना
* राउमावि मानपुरा में मंदिर निर्माण – ₹3 लाख

इन कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा, वहीं आयुष्मान मंदिर की स्थापना से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा प्राप्त होगी। श्मशान एवं धार्मिक स्थलों पर किए गए निर्माण कार्य सामाजिक गरिमा एवं सुविधा को सुदृढ़ करेंगे।

कार्यक्रम में अजमेर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, अर्जुन रावत, सुरजीत सिंह रावत, अर्जुन नलियां, धर्मेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मंत्री श्री रावत का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री रावत ने आश्वस्त किया कि पुष्कर विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। “जो कहा है, वह करके दिखाया है” की प्रतिबद्धता के साथ वे क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं।

पुष्कर क्षेत्र में विकास की यह सतत यात्रा आगे भी इसी गति से जारी रहेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved