For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119182015
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया। |  Ajmer Breaking News: धर्म ध्वजवाहक मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के किया बागेश्वर धाम सरकार का अभिनंदन, अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ कमाने की अपील |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान,शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली सभा को लेकर कायड़ विश्राम स्थल पर भाजपा नेताओं ने किया भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पाकीजा महीना रमजान के तीसरे रोजे को ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पिछले 7 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से समाप्त हो गई है। | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान,शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य

Post Views 01

February 22, 2026

बैठक में कर्मचारियों की मांगों, शहर की स्वच्छता व्यवस्था तथा आमजन को हो रही असुविधा पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान

शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य

अजमेर, 22 फरवरी। शहर में गत दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समाधान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निरंतर प्रयासों और निर्देशों के बाद सर्वसम्मति से हो गया है।

इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक श्री शक्ति सिंह राठौड़ तथा जिला कलक्टर श्री लोकबंधु के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों, शहर की स्वच्छता व्यवस्था तथा आमजन को हो रही असुविधा पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

श्री देवनानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्या का समाधान संवाद, समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को शीघ्र सामान्य किया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने शहर की स्वच्छता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले दिनों से विभिन्न वार्डों में जमा कचरे को हटाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों एवं संसाधनों की व्यवस्था की जाए। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर सफाई कार्य को तेज गति से प्रारंभ करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे शीघ्र ही संपूर्ण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौटने की संभावना है।

श्री देवनानी ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों पर संवेदनशीलता से विचार किया जाना आवश्यक है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आमजन को मूलभूत सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved